महीनों से पेंशन रोके जाने पर बाबूलाल मरांडी का झारखंड सरकार पर हमला, तत्काल भुगतान की मांग

रांची, 15 सितंबर . Jharkhand में वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन के भुगतान में कथित देरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य Government पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच-छह महीनों से कई जरूरतमंद लोगों को पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है. मरांडी ने Government से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर बकाया पेंशन का अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग लोगों के लिए हर महीने मिलने वाली पेंशन ही आर्थिक सहारा है. उनके अनुसार, इसी राशि से कई लोग दवाइयां खरीदते हैं, घर का राशन चलाते हैं और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करते हैं. उन्होंने कहा कि यदि कुछ सौ या एक हजार रुपए की राशि किसी संपन्न व्यक्ति के लिए छोटी हो सकती है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्ग, विधवा या दिव्यांग व्यक्ति के लिए यही राशि बेहद महत्वपूर्ण है.

उनके मुताबिक, किसी के लिए यह दवा और इलाज का सहारा है तो किसी के लिए घर का चूल्हा जलाने का साधन. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पेंशन में लंबे समय तक देरी होने से जरूरतमंद लोगों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है. उन्होंने दावा किया कि कई लोग दवा और भोजन जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी परेशान हैं.

मरांडी ने Chief Minister हेमंत सोरेन को संबोधित करते हुए कहा कि Government का दायित्व है कि वह बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को समय पर सामाजिक सुरक्षा का लाभ उपलब्ध कराए. उन्होंने Government से वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन के लंबित भुगतान की स्थिति पर तत्काल संज्ञान लेने और बकाया राशि जारी करने की मांग की.

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि भले ही कम हो, लेकिन जिन लोगों की आय का कोई दूसरा साधन नहीं है, उनके लिए यह आर्थिक मदद के साथ-साथ सम्मान के साथ जीवन जीने का आधार भी है. हालांकि, पेंशन भुगतान में पांच-छह महीने की कथित देरी को लेकर मरांडी की ओर से किए गए दावे पर Government की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment