दिल्ली को मिलेगा 109.9 एमसीएम अतिरिक्त पानी, यमुना में भी बेहतर होगा जलप्रवाह: रेखा गुप्ता

New Delhi, 15 सितंबर . दिल्ली Government की कैबिनेट ने ‘किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना’ को लेकर हुए महत्वपूर्ण समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त की. कैबिनेट ने Prime Minister Narendra Modi , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया है.

Chief Minister रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में Tuesday को हुई कैबिनेट बैठक में इस परियोजना को वर्षों से लंबित विषय का समाधान बताते हुए केंद्र Government तथा संबंधित राज्यों के सहयोग की सराहना की गई. Chief Minister ने कहा कि किशाऊ परियोजना के समझौते से दिल्ली को 109.9 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी मिल सकेगा, जिससे राजधानी की पेयजल जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी. साथ ही यमुना नदी में पर्यावरण के लिए जरूरी जलप्रवाह को बेहतर करने में भी मदद मिलेगी.

Chief Minister रेखा गुप्ता ने कहा कि पानी की कमी दिल्ली की बड़ी चुनौतियों में से एक है. किशाऊ परियोजना के आगे बढ़ने से दिल्ली की जल सुरक्षा मजबूत होगी और कम पानी वाले समय में राजधानी को अतिरिक्त कच्चा पानी उपलब्ध हो सकेगा. उन्होंने कहा कि परियोजना का महत्व केवल दिल्ली को मिलने वाले अतिरिक्त पानी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे यमुना नदी में पर्यावरण के लिए जरूरी जलप्रवाह को बेहतर करने में भी मदद मिलेगी, जो यमुना के पुनर्जीवन और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है.

Chief Minister ने इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए दिल्ली की ढाई करोड़ जनता की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आभार व्यक्त किया. उन्होंने किशाऊ परियोजना को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए Himachal Pradesh, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, Haryana और Rajasthan की Governmentों को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण विषयों का समाधान संवाद और राज्यों की सहमति के माध्यम से कर रही है और किशाऊ परियोजना भी इसी सहयोगात्मक दृष्टिकोण का उदाहरण है.

Chief Minister ने कहा कि किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना ऊपरी यमुना बेसिन की महत्वपूर्ण जल भंडारण परियोजनाओं में से एक है. टौंस नदी पर बनने वाली इस परियोजना में लगभग 1,324 एमसीएम उपयोगी जल भंडारण की क्षमता होगी. मानसून के दौरान उपलब्ध पानी का भंडारण कर उसे जरूरत के अनुसार नियंत्रित तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा. इससे ऊपरी यमुना बेसिन के राज्यों को पानी की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. Chief Minister ने कहा कि दिल्ली के लिए यह परियोजना भविष्य की जल जरूरतों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है. अतिरिक्त जल उपलब्ध होने से पेयजल आपूर्ति को मजबूत आधार मिलेगा और राजधानी में जल सुरक्षा को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी. इसके साथ ही भूजल के पुनर्भरण और जल संरक्षण के लिए दिल्ली Government द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी बल मिलेगा.

Chief Minister ने कहा कि किशाऊ परियोजना का एक महत्वपूर्ण पहलू यमुना नदी में आवश्यक जलप्रवाह को बेहतर करना है. पर्याप्त जलप्रवाह यमुना के पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है. दिल्ली Government यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है और किशाऊ परियोजना से मिलने वाला लाभ इस प्रयास को भी मजबूती देगा. उन्होंने कहा कि यह परियोजना पेयजल, सिंचाई और जलविद्युत उत्पादन के साथ-साथ यमुना के पर्यावरणीय प्रवाह को बेहतर करने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. छह राज्यों के बीच बनी सहमति से इस लंबे समय से लंबित परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है. जून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में छह राज्यों के बीच परियोजना को लेकर सहमति बनी थी, जिसे अब समझौते के रूप में औपचारिक रूप दिया गया है.

एमएस/

Leave a Comment