
New Delhi, 15 सितंबर . Union Minister शिवराज सिंह चौहान 16 सितंबर को बिहार के एक दिवसीय सघन प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वह राज्य के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक हवाई सर्वेक्षण करेंगे, जमीनी स्तर पर जाकर प्रभावित किसानों एवं आमजन से सीधा संवाद करेंगे और Chief Minister सम्राट चौधरी की उपस्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे.
उनके इस दौरे में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी रहेगी. संकट की इस घड़ी में Prime Minister मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र Government बिहार के किसानों और नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.
तय कार्यक्रम के अनुसार, Union Minister शिवराज सिंह चौहान Bhopal से Patna पहुंचकर सुबह 10:30 बजे Patna स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर द्वारा दिघवारा एवं मनेर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे हाजीपुर Police लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से सड़क मार्ग द्वारा तेरसिया एवं सरायपुर गांवों का दौरा करेंगे. यहां वह सीधे खेतों में उतरकर बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण करेंगे तथा स्थानीय किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे.
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद चौहान गांधी सेतु होते हुए दोपहर 12:15 बजे ‘संवाद’, Chief Minister सचिवालय (Patna) पहुंचेंगे. यहां Chief Minister सम्राट चौधरी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ आपदा प्रबंधन, राहत कार्यों एवं किसानों को दी जाने वाली सहायता को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में भाग लेंगे.
दोपहर डेढ़ बजे Patna से प्रस्थान कर Union Minister करीब 2.15 बजे मुंगेर के नवाबगढ़ी पहुंचेंगे. यहां वे नवाबगढ़ी स्थित राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और चल रहे राहत कार्यों की गुणवत्ता परखेंगे. इसके बाद वे सड़क मार्ग से भागलपुर होते हुए नवगछिया के कोजीकरैया बांध का निरीक्षण करेंगे. शाम को वे भागलपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित राहत शिविर में जाकर शरण लिए हुए प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी कुशलक्षेम जानेंगे. रात्रि विश्राम भागलपुर राजकीय अतिथिशाला में करने के उपरांत 17 सितंबर की सुबह भी शिवराज सिंह बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने के पश्चात Patna के लिए प्रस्थान करेंगे.
Union Minister शिवराज सिंह के 16 सितंबर को होने वाले इस संवेदनशील और त्वरित दौरे से स्पष्ट है कि केंद्र Government Prime Minister मोदी के नेतृत्व में बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों और किसानों को हरसंभव मदद व त्वरित राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
–
डीकेएम/एबीएम