दिल्ली: 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 30 मार्गों पर विशेष निगरानी

New Delhi, 9 अक्टूबर . दिल्ली में 10 अक्टूबर को संभावित प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक Police ने यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत New Delhi और आसपास के इलाकों के 30 प्रमुख ट्रैफिक स्ट्रेच पर प्रतिबंध या यातायात संबंधी पाबंदियां लागू हो सकती हैं. इन मार्गों पर ट्रैफिक Police के जवान तैनात रहेंगे और स्थिति के अनुसार यातायात को नियंत्रित करने के साथ जरूरत पड़ने पर डायवर्जन भी किया जाएगा.

ट्रैफिक जोन-2 के एडिशनल सीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक Police ने 10 अक्टूबर के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है. इसमें 30 ऐसे मार्गों की पहचान की गई है, जहां यातायात प्रभावित होने की आशंका है. इन सभी मार्गों पर Policeकर्मियों की तैनाती रहेगी. यदि किसी सड़क पर बाधा उत्पन्न होती है, तो मौके की स्थिति के अनुसार डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा.

दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन 30 ट्रैफिक स्ट्रेच को एडवाइजरी में शामिल किया गया है, वे New Delhi और उसके आसपास के क्षेत्र में स्थित हैं. अभी से सभी मार्गों को बंद करने के बजाय स्थिति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. प्रदर्शन के दौरान यातायात में बाधा आने पर Police जरूरी कदम उठाएगी. उन्होंने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की कि वे यात्रा पर निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक Police की एडवाइजरी और उसके अपडेट जरूर देखें. इसके आधार पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि रास्ते में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

दिल्ली के बॉर्डर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी Police की तैयारी है. दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बॉर्डर पर ट्रैफिक Police के साथ स्थानीय Police के जवान भी तैनात हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि बॉर्डर पर आने-जाने को लेकर कोई सामान्य प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. हालांकि, यदि किसी स्थिति में लगता है कि किसी गतिविधि से यातायात बाधित हो सकता है, तो उसके अनुसार फैसला लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा.

एडिशनल सीपी ने कहा कि ट्रैफिक Police और स्थानीय दिल्ली Police के बीच पूरा समन्वय है. बॉर्डर, चेकिंग पॉइंट और बैरिकेडिंग वाले स्थानों पर दोनों टीमें मिलकर काम कर रही हैं, ताकि यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके. Governmentी कार्यालयों में आने-जाने वाले लोगों से भी उन्होंने अपील की कि वे यात्रा से पहले एडवाइजरी और उसमें जारी होने वाले नए अपडेट पर नजर रखें.

–

पीएसके

Leave a Comment