Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

दिल्ली से पंजाब तक वाहन चोरों का नेटवर्क; एनसीआर से गाड़ी चुराकर पंजाब में बेचता था गैंग, दो गिरफ्तार

दिल्ली से पंजाब तक वाहन चोरों का नेटवर्क; एनसीआर से गाड़ी चुराकर पंजाब में बेचता था गैंग, दो गिरफ्तार

New Delhi, 21 अक्टूबर . सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट Police को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता मिली है. पहली कार्रवाई में दिल्ली से पंजाब तक फैले अंतरराज्यीय कार चोरी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो ऑटोलिफ्टरों को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है और चोरी की पांच कारें बरामद की गई हैं. वहीं दूसरी कार्रवाई में मोबाइल स्नेचिंग के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है.

एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस), सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने पंजाब बेस्ड अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर रैकेट का भंडाफोड़ किया है. Police ने जंडियाला गुरु, अमृतसर, पंजाब से दो सक्रिय ऑटोलिफ्टर शमशेर (33) और रिंकू उर्फ रिंकी (39) को गिरफ्तार किया है. दोनों ही जंडियाला गुरु, अमृतसर के रहने वाले हैं.

इनके पास से चोरी की पांच कारें बरामद हुई हैं, जिनमें चार हुंडई क्रेटा और एक मारुति डिजायर शामिल है. इससे मोटर व्हीकल चोरी के पांच मामले सुलझ गए हैं. Police के अनुसार, 14 अक्टूबर को ओल्ड राजिंदर नगर के एक निवासी की शिकायत पर राजिंदर नगर में केस दर्ज हुआ था. शिकायत थी कि उनके घर के बाहर खड़ी सफेद हुंडई क्रेटा चोरी हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एएटीएस, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट को जांच सौंपी गई.

जांच के दौरान मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी निगरानी से पता चला कि पंजाब का एक रैकेट दिल्ली-एनसीआर से अच्छी कंडीशन की गाड़ियां चुराकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पंजाब में बेच देता है. गुप्त सूचना पर 16 अक्टूबर को अमृतसर के जंडियाला गुरु में छापा मारकर शमशेर को पकड़ा गया. उसके पास से काली हुंडई क्रेटा बरामद हुई. पूछताछ में उसने अपने साथी रिंकू के बारे में बताया. इसके बाद 16 अक्टूबर को ही रिंकू को भी अमृतसर से पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर राजिंदर नगर केस की सफेद क्रेटा बरामद हुई.

आरोपियों ने बताया कि वे रात के समय दिल्ली-एनसीआर से गाड़ियां चुराते थे, फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे और पंजाब में अपने सोर्स हरप्रीत उर्फ हनी, निवासी अमृतसर के जरिए बेचते थे. Police अब हरप्रीत और रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है. दूसरे मामले में पीपी सिधीपुरा, पीएस डीबीजी रोड, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट Police ने स्नेचिंग के केस में दो आरोपियों को पकड़ा है. इसमें 20 साल का जोगेंदर, निवासी सदर बाजार, दिल्ली और एक 16 साल का नाबालिग शामिल है.

मामला रानी झांसी फ्लाईओवर, फिल्मिस्तान, दिल्ली के पास का है. 42 साल के एक शिकायतकर्ता ने बताया कि वह jaipur से दिल्ली बस से आया था और फ्लाईओवर के पास उतरा था. सड़क किनारे भाई से फोन पर बात करते समय बिना हेलमेट पहने स्कूटी पर आए तीन लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया और डीसीएम चौक की तरफ भाग गए. इस पर बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया.

cctv फुटेज में बिना नंबर प्लेट वाली लाल मेटैलिक होंडा एक्टिवा पर तीन लड़के आते दिखे. Police ने दो आरोपियों को पकड़कर शिकायतकर्ता का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल हुई स्कूटी बरामद की. जांच में पता चला कि बरामद स्कूटी भी चोरी की है. Police अब तीसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है और आरोपियों के पिछले अपराध रिकॉर्ड की जांच कर रही है.

–

वीकेयू/पीएम

Share