दिल्ली में प्रदर्शनों से व्यापार को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान : भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 28 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली में हाल के दिनों में हुए विरोध-प्रदर्शनों और धरनों के कारण व्यापार को हुए नुकसान पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनों से दिल्ली के कारोबार को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. इसके अलावा, उन्होंने मौलाना अरशद मदनी के बयान की आलोचना करते हुए इसे सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाला बताया.
BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली देश का सबसे बड़ा व्यापार वितरण केंद्र है और यहां खरीदारी के लिए दूसरे राज्यों से भी लाखों लोग आते हैं. त्योहारों के दौरान बाजारों में कारोबार बढ़ जाता है, क्योंकि लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने के लिए घरों से निकलते हैं. हालांकि, हाल के दिनों में विरोध-प्रदर्शनों और धरनों के कारण व्यापार प्रभावित हुआ है.
खंडेलवाल ने कहा कि इन प्रदर्शनों से व्यापार को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है. उन्होंने Government से आग्रह किया कि प्रदर्शनकारियों के लिए दिल्ली के बाहरी इलाकों में कुछ स्थान निर्धारित किए जाएं, ताकि लोग अपनी मांगों को उठा सकें और राजधानी के बाजारों तथा कारोबार पर इसका प्रतिकूल प्रभाव न पड़े.
प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर देश में अराजकता का माहौल बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष एक स्थिर India को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है. उनके मुताबिक, हाल के दिनों में हुई घटनाएं इसका उदाहरण हैं.
उन्होंने बताया कि भाजपा ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ नाम से राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगी. इसके तहत पदयात्राओं के माध्यम से लोगों को कांग्रेस और विपक्षी दलों की गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा. खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है.
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने Jharkhand के Chief Minister हेमंत सोरेन और कांग्रेस के Political संबंधों को लेकर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि Political प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद कुछ मामलों में हेमंत सोरेन की सोच की सराहना की जा सकती है. सोरेन समझते हैं कि कांग्रेस अब Political बोझ बन चुकी है और उसके साथ गठबंधन करने वाले दलों को नुकसान हो सकता है.
उन्होंने वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस के रुख की आलोचना की. शाहदेव ने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों और एसआईआर पर अलग-अलग बयानों के कारण विपक्ष का पक्ष कमजोर हुआ है.
BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने उत्तर प्रदेश की राजनीति पर कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की ही Government बनेगी. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता योगी Government के कामकाज को स्वीकार कर रही है.
चंदोलिया ने कहा कि भाजपा ने गुंडागर्दी पर अंकुश लगाया है और सुशासन दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी चाहे अन्य दलों के साथ चुनाव लड़े या अकेले, उत्तर प्रदेश में Government भाजपा के नेतृत्व की ही बनेगी.
–
एसएके/एएस


