सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय का घेराव करने की दी चेतावनी

New Delhi, 28 अक्टूबर . दिल्ली Police के एसीपी द्वारा सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव और वकील को धमकी देने और रिवॉल्वर दिखाने के विरोध में वकीलों का विरोध-प्रदर्शन Wednesday को जारी रहा. इस दौरान सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट विकास त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो Thursday को दिल्ली Police मुख्यालय का घेराव करेंगे. उन्होंने संबंधित एसीपी को सस्पेंड करने की भी मांग की है.
सेंट्रल दिल्ली बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और वकील विकास त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “दिल्ली Police रक्षक के बजाय भक्षक बन गई है. जब भी लोगों को कोई समस्या होती है या कोई अपराध होता है, तो वे सबसे पहले दिल्ली Police के पास जाते हैं. अगर Police उनकी बात नहीं सुनती, तो वे वकीलों और अदालतों के पास आते हैं. लेकिन अगर दिल्ली Police के सामने वकीलों को भी बेबस करने की कोशिश की जाएगी, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.
विकास त्रिपाठी ने कहा, “हमारे बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी दिल्ली Police के पास गए थे और उनके खिलाफ एसीपी ही बंदूक में गोलियां भर रहा था. इसका वीडियो भी मौजूद है. एसीपी की ऐसा करने की हिम्मत कैसे हुई? उन्हें इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा और जब तक उन्हें सस्पेंड नहीं किया जाता, तब तक हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. Thursday को हम लोग दिल्ली Police मुख्यालय का घेराव करेंगे.”
इससे पहले Tuesday को सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव विजय बिश्नोई ने से बातचीत में कहा था, “दिल्ली Police के एक एसीपी ने शिकायतकर्ता बनकर हमारे साथी वकीलों के खिलाफ First Information Report दर्ज कराई. इसकी शुरुआत 23 तारीख को हुई, जब शाहदरा इलाके में कुछ वकीलों के बीच बहस हो गई थी. हमारे एक वकील के सिर में चोट आई और उन्हें 7-8 टांके लगे. इसके बावजूद, काफी मशक्कत के बाद Police ने धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया. केस दर्ज होने के बाद आरोपी Police स्टेशन में मौजूद थे और यह भरोसा दिया गया था कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. लेकिन जब वकील 24 तारीख को First Information Report की कॉपी लेने गए, तो उन्हें पता चला कि आरोपियों को रात में ही छोड़ दिया गया था. जब वे अपना विरोध जताने गए, तो एसीपी ने अपनी रिवॉल्वर निकाल ली, वकीलों को धमकाया और फिर एक झूठी कहानी गढ़कर कल First Information Report दर्ज करा दी.”
–
ओपी/एएस


