Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार

Madhya Pradesh से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार

New Delhi, 28 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने Madhya Pradesh में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए Union Minister हरदीप सिंह पुरी के नाम पर मुहर लगा दी है. पार्टी ने Wednesday को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की.

Madhya Pradesh में राज्यसभा की एक सीट पूर्व Union Minister डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. इस सीट पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यदि मतदान की आवश्यकता हुई तो 12 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा. इसके बाद मतगणना होगी.

उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 2 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 5 नवंबर निर्धारित की गई है.

इस उपचुनाव में Madhya Pradesh विधानसभा के विधायक राज्यसभा सदस्य का चुनाव करेंगे. निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र विधानसभा भवन, Bhopal स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं.

दरअसल, डॉ. एल. मुरुगन अप्रैल 2024 में Madhya Pradesh से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. उन्होंने 14 अक्टूबर 2026 को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल 3 अप्रैल 2030 तक था. उनके इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीट पर अब उपचुनाव कराया जा रहा है.

उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. निर्वाचन आयोग ने Madhya Pradesh विधानसभा के अपर सचिव उमेश शर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर और अपर सचिव मयंक वर्मा को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है. विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष संख्या दो (एम-2) को निर्वाचन कार्यालय के लिए अधिकृत किया गया है.

भाजपा ने भी इस उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी थी. पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी. अब केंद्रीय चुनाव समिति ने हरदीप सिंह पुरी के नाम को मंजूरी देकर उम्मीदवार के नाम पर स्थिति स्पष्ट कर दी है.

–

डीएससी

Share