दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मांझे ने परिवार उजाड़ा, ऑफिस से लौट रहे युवक की गला कटने से मौत

New Delhi, 24 नवंबर . दिल्ली-Mumbai एक्सप्रेसवे पर जानलेवा मांझे का कहर एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां लील गया. ऑफिस से लौट रहे युवक की गला कटने से दर्दनाक मौत हो गई. महज 3 महीने के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया.
हादसा उस हिस्से पर हुआ, जिसका उद्घाटन कुछ दिन पहले ही हुआ था. बारापुला से फरीदाबाद की ओर जाते समय महज 1 किलोमीटर दूर यह भयानक हादसा हुआ, जिससे परिवार में कोहराम मच गया.
राजधानी दिल्ली में प्रतिबंधित जानलेवा मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ. हाल ही में Union Minister नितिन गडकरी और दिल्ली Government द्वारा उद्घाटित किए गए दिल्ली-Mumbai एक्सप्रेसवे के नए हिस्से पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. बारापुला से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के बाद फरीदाबाद की तरफ जाते समय महज एक किलोमीटर की दूरी पर गले और वाहन में मांझा फंसने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
युवक अपनी नौकरी से काम खत्म कर घर लौट रहा था. जैसे ही वह बारापुला से दिल्ली-Mumbai एक्सप्रेसवे पर चढ़ा और फरीदाबाद की दिशा में करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ा, अचानक हवा में लहराता हुआ मांझा उसकी गाड़ी और गले में उलझ गया. रफ्तार अधिक होने के कारण मांझा युवक के गले में बुरी तरह धंस गया और उसका वाहन भी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
हादसा इतना भयावह था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान 26 साल के विकास कुमार के रूप में हुई है. वह दिल्ली के मीठापुर में पत्नी और बेटी के साथ रहता था. युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया है.
मौके पर पहुंची Police और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के बाद पुष्टि की है कि युवक की मौत मांझे से गला कटने और उसके बाद हुए भीषण हादसे के कारण मौके पर ही हुई है. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.
–
एससीएच/वीसी


