Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

उत्तरकाशी: पवाणी गांव अग्निकांड में 33 घर जलकर राख, स्कूल-पंचायत भवन भी खाक, 58 परिवार हुए प्रभावित

उत्तरकाशी: पवाणी गांव अग्निकांड में 33 घर जलकर राख, स्कूल पंचायत भवन भी खाक, 58 परिवार हुए प्रभावित

उत्तरकाशी: पवाणी गांव अग्निकांड में 33 घर जलकर राख, स्कूल-पंचायत भवन भी खाक, 58 परिवार हुए प्रभावित

उत्तरकाशी, 25 नवंबर . उत्तरकाशी के मोरी तहसील के पवाणी गांव में Tuesday शाम को लगी भीषण आग के कारण 33 घर जलकर राख हो गए. एक स्कूल और एक पंचायत भवन भी आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए. इससे कुल 58 परिवार प्रभावित हुए हैं. गनीमत रही कि इस घटना में अब तक किसी व्यक्ति और पशु की जान जाने की सूचना नहीं है.

उत्तरकाशी जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र ने उपजिलाधिकारी पुरोला से प्राप्त सूचना के आधार पर जानकारी दी कि इस अग्निकांड में एक स्थानीय व्यक्ति घायल हुआ है, जिसकी पहचान ओसला गांव निवासी गंगा सिंह के रूप में हुई है. गंगा सिंह मौके पर आग बुझाते हुए गिर गए थे, जिससे उन्हें चोट लगी.

फिलहाल, जिलाधिकारी और आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देशन में आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर राहत और बचाव की कार्रवाई की जा रही है. प्रभावित परिवारों के लिए खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जा रही है.

वहीं, अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आश्रय और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. राहत शिविर की व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इसके अतिरिक्त प्रभावित परिवारों के लिए शेल्टर बनाए गए हैं.

इससे पहले, Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड में कई आवासीय भवनों के जलकर नष्ट होने का दुख जताया. उन्होंने Tuesday को ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ, Police, राजस्व, स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक राहत सामग्री भी भेजी जा रही है.”

Chief Minister ने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने व उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अग्निकांड से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को नियमानुसार राहत प्रदान की जाएगी. सीएम ने यह भी कहा कि इस कठिन घड़ी में राज्य Government प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है.

–

डीसीएच/

Share