
New Delhi, 13 अक्टूबर . राजधानी दिल्ली में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. नाइट क्लब में एक महिला पर बीयर गिरने के बाद शुरू हुई कहासुनी में 29 वर्षीय युवक दलजीत की कथित तौर पर बाउंसरों और क्लब के कर्मचारियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. Police ने मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की पहचान करने में जुटी है.
मामला दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र के एक नाइट क्लब का है. जानकारी के मुताबिक, Saturday देर रात दलजीत अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब में पार्टी करने पहुंचा था. इसी दौरान उसके एक दोस्त से बीयर एक महिला पर गिर गई, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया.
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दलजीत और उसके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि दोस्तों की ओर से माफी मांगने के बावजूद मारपीट नहीं रुकी. आरोप है कि क्लब के वेटर भी इस मारपीट में शामिल हो गए और लाठी-डंडों तथा कांच की बोतलों से हमला किया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, जब दलजीत और उसके दोस्तों ने वहां से निकलने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें दोबारा पकड़कर पीटा. इस हमले में दलजीत को सबसे गंभीर चोटें आईं. इसके बाद उसके दोस्त उसे रघुबीर नगर स्थित घर ले गए, जहां वह घर के प्रवेश द्वार के पास गिर पड़ा.
दलजीत को आनन-फानन में गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दलजीत की उम्र महज 29 वर्ष थी. वह अपने पीछे पत्नी, आठ वर्ष के बेटे और पिता को छोड़ गया है.
घटना के बाद Police ने कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. Police ने नाइट क्लब का cctv डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर भी कब्जे में लिया है, जिसकी फुटेज खंगाली जा रही है. Police जांच के जरिए घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है.
फिलहाल इस मामले में Police की जांच जारी है. अब cctv फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि विवाद के दौरान क्या हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था.
इस घटना के बारे में डीसीपी (नॉर्थ) निहारिका भट्ट ने बताया कि दलजीत नाम के 29 वर्षीय व्यक्ति, जो पेशे से ड्राइवर था, के साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी मौत हो गई. डीसीपी ने बताया कि दलजीत अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने क्लब में गया था, जहां क्लब का मैनेजर अपनी पत्नी का जन्मदिन अपने दोस्तों के साथ मिलकर मना रहा था.
यह विवाद एक महिला के ऊपर पेय पदार्थ गिरने से शुरू हुआ, जिसमें मैनेजर और बाउंसरों ने दलजीत और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की. झगड़े के बाद पीड़ित अपने-अपने घर चले गए थे. दलजीत भी अपने घर गया था. हालांकि, वहां जाकर उसकी तबीयत थोड़ी खराब हुई थी, लेकिन वह सो गया और जब अगले दिन दोपहर तक वह नहीं उठा तो उसकी पत्नी उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
डीसीपी ने बताया कि Tuesday को इस पूरे प्रकरण में टीम ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 4 पुरुष और एक महिला शामिल हैं.
–
डीके/एबीएम