मिशन शक्ति अभियान 6.0: एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

ग्रेटर नोएडा, 13 अक्टूबर . कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर Police की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में Tuesday , 13 अक्टूबर 2026 को थाना दादरी क्षेत्र के मिहिर भोज इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के लिए यातायात प्रबंधन, यातायात संचालन और सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में करीब 50 छात्र-छात्राओं और शिक्षकगणों ने प्रतिभाग किया.

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देना रहा. Police अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. यातायात नियमों का पालन करके न केवल स्वयं की, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है.

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई. उन्हें वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया. इसके साथ ही सड़क पर अनुशासन बनाए रखने, यातायात संचालन में सहयोग करने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं.

Police की ओर से विद्यार्थियों को समझाया गया कि सड़क पर छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है. ऐसे में वाहन चलाते समय सतर्क रहना, यातायात संकेतों को समझना और नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. एनसीसी कैडेट्स को यातायात व्यवस्था के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने और अपने आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया. मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई.

विद्यार्थियों को बताया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है. किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में सतर्कता बरतने, उचित सहायता प्राप्त करने और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने के प्रति भी जागरूक किया गया. यह जागरूकता कार्यक्रम Police कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति के पर्यवेक्षण और एडीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह के नेतृत्व में यातायात निरीक्षक, स्थानीय Police तथा संबंधित विभागों के समन्वय से संपन्न हुआ.

Police अधिकारियों के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान 6.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाना है. इसके अंतर्गत युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना और सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भी प्रमुख लक्ष्य है.

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर Police की ओर से अभियान के तहत विभिन्न विभागों और आमजन के सहयोग से महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता तथा सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं. Police का प्रयास है कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित यातायात व्यवस्था तथा महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाया जा सके.

–

पीकेटी/पीएम

Leave a Comment