दिल्ली: जम्मू मंडल से संचालित चार ट्रेनें भी निरस्त, 10 अक्टूबर के प्रर्दशन के बीच रेलवे का फैसला

जम्मू, 9 अक्टूबर . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को संभावित भारी यातायात जाम को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एहतियातन कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है. इसी क्रम में जम्मू मंडल से संचालित चार महत्वपूर्ण ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया गया है.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, New Delhi और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास संभावित सड़क जाम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. रद्द की गई ट्रेनों में श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-New Delhi मार्ग की ट्रेन संख्या 12446, 04082 और 22462 शामिल हैं. इनके प्रस्थान समय क्रमशः शाम 7:50 बजे, रात 9:00 बजे और रात 11:25 बजे निर्धारित थे. इसके अलावा जम्मू तवी-New Delhi राजधनी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12426 (जिसका प्रस्थान समय रात 9:25 बजे है) भी रद्द कर दी गई है.

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये सभी ट्रेनें 9 अक्टूबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से संचालित नहीं होंगी.

यात्रियों की सुविधा के लिए सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जबकि सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से लगातार सूचना प्रसारित की जा रही है. यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना नए सिरे से बनाने की अपील की गई है. ट्रेनों की स्थिति की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139 और एनटीईएस ऐप के जरिए भी प्राप्त की जा सकती है.

बता दें कि 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में बड़े पैमाने पर यातायात बाधित होने की आशंका जताई गई है. इसी कारण भारतीय रेलवे ने उन मेल और Express Trainों को रद्द करने का निर्णय लिया है जो 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने स्रोत स्टेशन से रवाना होकर 10 अक्टूबर की सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच New Delhi या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली थीं.

जम्मू मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने यात्रियों से रेलवे द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचने की अपील की है.

–

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment