दिल्ली के प्रेम नगर में तालाब में मिला 7 साल के मासूम का शव, दूसरे भाई की तलाश जारी

New Delhi, 9 अक्टूबर . राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक पुराने तालाब में सात वर्षीय मासूम बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे सगे भाई थे और Thursday दोपहर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. इसके बाद परिजनों ने Police में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.

जानकारी के मुताबिक, प्रेम नगर इलाके में स्थित पुराने तालाब में एक बच्चे का शव पानी में तैरता दिखाई दिया. राहगीर की सूचना पर Police मौके पर पहुंची. इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से शव को गहरे पानी से बाहर निकाला गया. Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है.

परिजनों ने दोनों बच्चों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में पोस्टर भी लगाए थे. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, दूसरे बच्चे का पता लगाने के लिए तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब काफी पुराना है और यहां लंबे समय से पानी भरा रहता है. यहां लोग मछली पकड़ने आते हैं और कुछ बच्चे नहाने के लिए भी तालाब में उतरते हैं. फिलहाल, दूसरे बच्चे की तलाश जारी है. दोनों बच्चे तालाब तक कैसे पहुंचे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता Police जांच के बाद ही चल सकेगा.

इससे पहले, Thursday को दिल्ली से सटे नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव नाले से बरामद किया गया. पता चला कि सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास व्यक्ति ने नशे की हालत में नाले में छलांग लगाई थी. करीब आठ घंटे तक तलाशी के बाद युवक का शव बरामद हुआ.

Police के अनुसार, युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. उस समय युवक शराब के नशे में था. विवाद के बाद गुस्से में उसने सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित नाले में छलांग लगा दी थी.

–

डीसीएच/

Leave a Comment