
Lucknow, 9 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने Friday को कहा कि भाजपा Government कांशीराम के सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दलितों, पिछड़ों, गरीबों और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है.
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र Government की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र परिवारों को आवास, स्वास्थ्य सुरक्षा, शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. सामाजिक समरसता और समान अवसर सुनिश्चित करना ही कांशीराम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है.
उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने Lucknow स्थित अपने Governmentी आवास, 7 कालिदास मार्ग पर कांशीराम की पुण्यतिथि पर उनके स्मृति-चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि कांशीराम ने सामाजिक समानता, वंचित वर्गों के अधिकारों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सम्मानजनक भागीदारी के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया. उनके विचार सामाजिक न्याय और समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरणा देते हैं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government गरीबों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. Government की योजनाओं का उद्देश्य पात्र परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है.
उपChief Minister ने कहा कि Prime Minister आवास योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि आयुष्मान India योजना के जरिए पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिल रही है. अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के माध्यम से शिक्षा में आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के जरिए कौशल विकास, रोजगार और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा दिया जा रहा है. वहीं, पीएम-सूरज पोर्टल जैसी पहल वंचित वर्गों को ऋण सहायता और स्वरोजगार से जोड़ने में सहायक साबित हो रही हैं. भाजपा Government ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ बिना भेदभाव पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. सामाजिक समरसता, समान अवसर और सर्वसमावेशी विकास को मजबूत करना ही मान्यवर कांशीराम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है.
–
विकेटी/एसके