छत्तीसगढ़ : गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीते हुए और पिस्टलनुमा वस्तु के प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज

बिलासपुर, 9 अक्टूबर . गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीते हुए और पिस्टल जैसी वस्तु का प्रदर्शन कर social media पर प्रचारात्मक वीडियो पोस्ट करना नौ लोगों को भारी पड़ गया. वीडियो को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के विपरीत और युवाओं पर गलत प्रभाव डालने वाला मानते हुए शिकायत मिलने पर बिलासपुर Police ने मामला दर्ज कर जांच की और नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

एक महिला और उसके सहयोगियों ने गरबा नृत्य की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन करते हुए और हाथ में पिस्टल जैसी वस्तु लेकर गरबा टिकट / मेकअप के प्रचार-प्रसार के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो प्रसारित किया था. वीडियो में भारतीय संस्कृति के विपरीत और अशोभनीय चीजों का महिमामंडन देखा जा सकता है, जिससे समाज में युवाओं पर गलत असर पड़ने की आशंका जताई गई है.

शिकायत मिलने पर Police ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई है. इसके अतिरिक्त, सभी आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें अधिकतम राशि से बाउंड ओवर (मुचलका) भी कराया जा रहा है.

बिलासपुर Police की ओर से सख्त चेतावनी जारी की गई है कि धार्मिक आस्था, परंपरा एवं सांस्कृतिक प्रतीकों का इस्तेमाल प्रचार-प्रसार अथवा मनोरंजन के नाम पर इस प्रकार न किया जाए, जिससे किसी वर्ग की भावनाएं आहत हों एवं कानून-व्यवस्था स्थिति गंभीर हो. social media पर लाइक, व्यूज या प्रचार करने के लिए धार्मिक प्रतीकों का आपत्तिजनक प्रदर्शन, अशोभनीय सामग्री अथवा हथियारनुमा वस्तुओं का प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

बिलासपुर Police social media पर प्रसारित होने वाली आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री पर निगरानी रख रही है. किसी भी व्यक्ति की ओर से social media का दुरुपयोग कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. Police की ओर से लोगों से अपील की गई है कि social media का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा आपत्तिजनक सामग्री को बिना सत्यापन आगे प्रसारित न करें.

–

एसडी/एएस

Leave a Comment