
Bhopal , 9 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान चल रही है. इसी के तहत Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में विकसित India थीम पर अनूठी रंगोली बनाई गई.
राजधानी के टीटी नगर स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” एवं “सेवा-ज्योति” कार्यक्रम में Chief Minister मोहन यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सहभागिता की.
इस अवसर पर पार्टी के तमाम नेताओं ने विकसित India की थीम पर वैज्ञानिकों की उपलब्धि चंद्रयान मिशन और अयोध्या श्रीराम मंदिर पर आधारित अनूठी रंगोली का अवलोकन किया. साथ ही, विद्यार्थियों द्वारा निर्मित India के मानचित्र की मानव श्रृंखला में बैठक कर उनसे आत्मीय संवाद भी किया.
इस अवसर पर Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के शासन प्रमुख के रूप में सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके जन्मोत्सव से लेकर ”सेवा संकल्प अभियान” का पूरा माह उत्साहपूर्वक मनाया गया. विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपने भाव का प्रकटीकरण किया है.
उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं, हम Prime Minister का आभार व्यक्त करते हैं. इसी कड़ी में एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों का भी हार्दिक अभिनंदन करते हैं.
इससे पहले Chief Minister यादव ने तात्या टोपे स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” एवं “सेवा-ज्योति” कार्यक्रम में रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर सेवा, सहयोग, सद्भाव और सकारात्मकता के रंगों को समाज के प्रति समर्पित करने का संदेश दिया.
Chief Minister ने इस पहल के माध्यम से समाज में सेवा भाव को सशक्त बनाने, आपसी सहयोग को बढ़ावा देने और जन-जन में सकारात्मकता का संचार करने का आह्वान किया. Prime Minister मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर पार्टी विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है अभी हाल ही में सेवा ज्योति भी निकल गई है. इन आयोजनों के जरिए पार्टी की रीति नीति और Government की योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचाई जा रही है.
–
एसएनपी/एसके