
New Delhi, 9 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई में आयोजित ‘विश्व कौशल प्रतियोगिता 2026’ में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले देश के युवाओं से New Delhi स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की, जहां Prime Minister ने उनका अभिनंदन और उत्साहवर्धन किया.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, “इन शानदार युवाओं ने वर्ल्डस्किल्स कंपटीशन 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया. आज 7, लोक कल्याण मार्ग में उनसे मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया.”
वहीं, social media प्लेटफॉर्म फेसबुक पर भी Prime Minister ने पोस्ट शेयर किया और लिखा, “वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2026 में चमक बिखेरने वाले युवा साथियों का 7, लोक कल्याण मार्ग पर अभिनंदन!”
गौरतलब है कि 48वीं वर्ल्डस्किल्स कंपटीशन का आयोजन 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई स्थित राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र (नेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर-एनईसीसी) में हुआ.
इससे पहले, एक आधिकारिक बयान में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने बताया कि विश्व कौशल प्रतियोगिता शंघाई 2026 में India 6 रजत पदक और 20 उत्कृष्टता पदक जीतकर 10वें स्थान पर रहा.
ल्योन में 2024 में आयोजित इस प्रतिष्ठित विश्व कौशल प्रतियोगिता में India 13वें स्थान पर रहा था, जहां India ने चार कांस्य पदक और 12 उत्कृष्टता पदक हासिल किए थे. अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए India के यह परिणाम वैश्विक मंच पर देश के कुशल युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
बयान में कहा गया कि 22-27 सितंबर 2026 तक आयोजित छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन में लगभग 70 देशों और क्षेत्रों के 1,400 से अधिक युवा प्रतियोगियों ने भाग लिया. India का प्रतिनिधित्व अब तक के सबसे बड़े 70 प्रतियोगियों के दल ने किया, जिन्होंने उभरती प्रौद्योगिकियों, उन्नत विनिर्माण, इंजीनियरिंग, रचनात्मक उद्योगों और विशेषीकृत सेवाओं सहित 63 कौशलों में भाग लिया.
23-26 सितंबर तक चार दिनों की गहन प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को 27 सितंबर को शंघाई में आयोजित भव्य समापन समारोह में सम्मानित किया गया. इस समारोह में असाधारण तकनीकी दक्षता, नवाचार, सटीकता और शिल्प कौशल का उत्सव मनाया गया, जिसमें दुनिया भर से प्रतियोगी, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल, विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि एकत्र हुए.
‘विश्व कौशल प्रतियोगिता शंघाई 2026’ में India की भागीदारी का समन्वय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा किया गया, जिसमें सेक्टर स्किल काउंसिल, उद्योग भागीदारों, प्रशिक्षण संस्थानों, तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों का सहयोग रहा.
–
डीबीपी