तेलंगाना में एक और पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, जांच जारी

हैदराबाद, 9 अक्टूबर . तेलंगाना के जोगुलंबा गडवाल जिले में Friday को एक Police constable ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना स्पेशल Police (टीजीएसपी) के constable वेंकटेश्वरलू (2 वर्षीय7) ने एर्रावल्ली स्थित अपने आवास पर फांसी लगाई.

Police के अनुसार, वेंकटेश्वरलू गडवाल में टीजीएसपी की 10वीं बटालियन में सेवारत थे. Police की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि constable ने पारिवारिक समस्याओं के कारण यह चरम कदम उठाया.

हालांकि, तेलंगाना में हाल ही में कई Policeकर्मियों की ओर से आत्महत्या करने के मामला सामने आए हैं. पिछले महीने हैदराबाद में एक 35 वर्षीय Police constable ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी. अंबरपेट Police मुख्यालय में राइटर के तौर पर काम करने वाले एम. चंद्रशेखर ने कथित तौर पर आधी रात के करीब एक महिला को वीडियो कॉल किया और बताया कि वह फांसी लगाने जा रहे हैं.

महिला ने Police को सूचना दी. इसके बाद जब तक Police टीम उनके घर पहुंची, तब तक वह फांसी लगा चुके थे.

अगस्त में, हैदराबाद के एलबी नगर एसीपी कार्यालय में एक 25 वर्षीय Police constable ने आत्महत्या की थी. एसीपी कार्यालय में ई-कॉप्स डेस्क पर कार्यरत जे. साई कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम दो पत्र छोड़े थे, जिनमें कहा गया था कि उन्हें अपनी मौजूदा पोस्टिंग पसंद नहीं है और वह एलबी नगर Police स्टेशन में अपनी पिछली ड्यूटी पर लौटना चाहते हैं.

जुलाई में, तेलंगाना Police मुख्यालय में एक हेड constable ने कथित तौर पर अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. नलगोंडा जिले के रहने वाले स्वामी (40 वर्षीय) डीजीपी कार्यालय में तैनात थे.

Policeकर्मियों की ओर से आत्महत्याओं की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए, Police महानिदेशक (डीजीपी) सी.वी. आनंद ने 10 सितंबर को ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस’ के अवसर पर 93,000 Policeकर्मियों से विशेष अपील की थी. डीजीपी ने उनसे आर्थिक या व्यक्तिगत समस्याओं से निपटने के लिए आत्महत्या का सहारा न लेने की अपील की थी. उन्होंने उन्हें शराब, नशीली दवाओं और गांजे से दूर रहने की चेतावनी दी और अन्य सामाजिक बुराइयों से भी बचने का आग्रह किया था.

–

डीसीएच/

Leave a Comment