Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, Police ने चलाया तलाशी अभियान

New Delhi, 23 अक्टूबर . राष्ट्रीय राजधानी में फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली Police ने Friday को जानकारी दी कि कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. सूचना के Police टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या प्रतिकूल तथ्य सामने नहीं आया है. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.

दिल्ली Police के अनुसार, रोहिणी के वेंकटेश्वर पब्लिक स्कूल और मयूर विहार के सालवन पब्लिक स्कूल को भी धमकियां मिली हैं. सुबह करीब 9.37 और 9.57 पर फायर विभाग को सूचना दी गई थी. Police ने बताया कि मयूर विहार के सालवन पब्लिक स्कूल को मिली धमकी में 30 अक्टूबर को बम से उड़ाने की बात की गई है.

इससे पहले, 12 अक्टूबर को दिल्ली से सटे नोएडा कई स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. इनमें सेक्टर-16 स्थित एपीजे स्कूल, स्टेप बाय स्टेप और डीपीएस जीबीएन समेत अन्य स्कूल शामिल थे.

धमकी की सूचना मिलते ही Police और प्रशासन अलर्ट हो गया. सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित स्कूलों में तत्काल जांच अभियान शुरू किया गया. बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड, एंटी-सबोटाज चेकिंग टीम और फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर भेजकर स्कूल परिसरों की सघन तलाशी ली गई.

गौतमबुद्धनगर Police के अनुसार, संबंधित थानों की Police ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से स्कूलों के विभिन्न हिस्सों की जांच कराई गई. इसके साथ ही एंटी-सबोटाज चेकिंग टीम और फायर ब्रिगेड को भी सुरक्षा जांच में लगाया गया. हालांकि, जांच में कोई ऐसी वस्तु या तथ्य नहीं मिला.

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में स्कूलों को बम विस्फोट की धमकियां मिलने का यह सिलसिला हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है. इन धमकियों ने Police प्रशासन के साथ-साथ स्कूल, बच्चे और अभिभावकों की चिंताएं भी बढ़ाई हैं.

–

डीसीएच/

Share