दिल्ली में 30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, मंजूरी मिलने के बाद खत्म हुआ सस्पेंस

Mumbai , 23 अक्टूबर . पंजाबी सिंगर और Actor दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है. 30 अक्टूबर को New Delhi के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ के शो को मंजूरी मिल गई है. इससे पहले दिल्ली Police ने सुरक्षा कारणों के चलते कार्यक्रम की अनुमति पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें सामने आने लगी थीं.
अब बुकमायशो की टीम ने साफ किया है कि शो रद्द नहीं हुआ था, बल्कि इसकी अनुमति अस्थायी रूप से रोकी गई थी.
आयोजकों ने दिल्ली Police के साथ बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ को संभालने से जुड़ी अतिरिक्त तैयारियों की जानकारी दी. इसके बाद कार्यक्रम की अनुमति पर दोबारा विचार किया गया और मंजूरी जारी कर दी गई.
बुकमायशो की टीम की ओर से जारी अपडेट में कहा गया है कि दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट के रद्द होने की खबरें सही नहीं हैं. इवेंट की मंजूरी को कुछ समय के लिए रोका गया था, न कि रद्द किया गया था. त्योहारों के मौसम में सुरक्षा को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली Police ने इवेंट के आयोजक बुकमायशो लाइव से सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने को कहा था.
अपडेट के अनुसार, बुकमायशो लाइव की टीम ने दिल्ली Police के साथ सौहार्दपूर्ण बैठक की और कॉन्सर्ट को लेकर अपनी विस्तृत योजना पेश की. आयोजकों ने Police को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा और ट्रैफिक से जुड़ी सभी जरूरी शर्तों का पूरी तरह पालन किया जाएगा.
इसके बाद Police ने कॉन्सर्ट को मंजूरी देने पर दोबारा विचार किया और अनुमति दे दी.
बुकमायशो की टीम ने कहा कि वह दिल्ली Police के साथ मिलकर काम करेगी, ताकि कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों के साथ-साथ आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को भी किसी तरह की परेशानी न हो.
इस अपडेट से उन फैंस को राहत मिली है, जो शो को लेकर असमंजस में थे.
दिलजीत के दिल्ली शो को मंजूरी मिलने के बाद अब उनके फैंस 30 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं. उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ में दिल्ली के बाद इंदौर, Ahmedabad, Mumbai , Bengaluru और Lucknow समेत अन्य शहरों में भी कॉन्सर्ट हैं.
–
पीके/एबीएम


