Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पूर्व सीएम सिद्धारमैया से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन पर बेटे यतींद्र बोले- हमारी ही पार्टी के नेताओं की संलिप्तता

पूर्व सीएम सिद्धारमैया से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन पर बेटे यतींद्र बोले हमारी ही पार्टी के नेताओं की संलिप्तता

पूर्व सीएम सिद्धारमैया से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन पर बेटे यतींद्र बोले- हमारी ही पार्टी के नेताओं की संलिप्तता

मैसूर, 23 अक्टूबर . कर्नाटक के पूर्व Chief Minister सिद्धारमैया से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन को लेकर उनके बेटे और कर्नाटक Government में मंत्री यतींद्र सिद्धारमैया ने करीबी लोगों पर आरोप लगाए हैं. यतींद्र का कहना है कि इसका मकसद सिद्धारमैया की 40 वर्षों की Political विरासत को नष्ट करना और उन्हें ब्लैकमेल करना था.

यतींद्र ने कहा कि जांच से पता चलेगा कि वीडियो में दिखने वाले लोगों ने किसी और के कहने पर ऐसा किया है या खुद से किया है. पत्रकारों से बात करते हुए यतींद्र ने कहा कि वीडियो में कुछ कांग्रेस के नेताओं और एक वरिष्ठ मीडियाकर्मी की संलिप्तता का संकेत मिलता है, इसलिए यह जांचना जरूरी है कि किन परिस्थितियों में यह स्टिंग ऑपरेशन किया गया.

उन्होंने कहा, “यह स्टिंग ऑपरेशन उनकी छवि खराब करने, उनकी विरासत को नष्ट करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए किया गया है. वीडियो से पता चलता है कि इसमें हमारी ही पार्टी के नेता और एक मीडियाकर्मी शामिल हैं. जांच से यह साफ होना चाहिए कि क्या उन्होंने खुद ऐसा किया है या किसी और के कहने पर.”

हालांकि, यतींद्र ने कहा कि उन्हें किसी खास व्यक्ति पर शक नहीं है. उन्होंने जोर दिया कि जांच से ही असल तथ्य सामने आने चाहिए. कांग्रेस नेताओं के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने बताया कि इसमें एक महिला नेता का जिक्र है, जिनकी संलिप्तता वीडियो में दिखाई गई है. उनके अनुसार, उस महिला ने पुत्तूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस का टिकट मांगने की बात कही थी.

उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शायद इसी वजह से यह स्टिंग ऑपरेशन किया गया हो. लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि पूरी पार्टी ने हमारे खिलाफ साजिश रची है, सिर्फ इसलिए कि पार्टी का एक कार्यकर्ता इसमें शामिल था.”

यतींद्र ने बताया कि उनके पिता अपने खिलाफ फैलाई गई झूठी खबरों और आरोपों से काफी आहत हैं. उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया ने राजनीति में लगभग 40 वर्ष बिताए हैं और उन पर कभी ऐसे आरोप नहीं लगे. अपने Political करियर के अंतिम पड़ाव पर इस तरह के विवाद का सामने आना उनके लिए दुख की बात है.

यतींद्र ने इस विवाद पर अपनी मां की प्रतिक्रिया के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि उनकी मां को इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है और वह अभी मैसूर में हैं. उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चलेगा कि उनके पिता ने कुछ भी गलत नहीं किया है, तो उन्हें यकीन हो जाएगा. Police कथित स्टिंग ऑपरेशन की जांच कर रही है, जिसमें उन लोगों की संदिग्ध भूमिका भी शामिल है, जिनके नाम इस वीडियो के सिलसिले में सामने आए हैं.

–

एसडी/एबीएम

Share