Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

स्टैनफोर्ड की टॉप वैज्ञानिकों की सूची में पश्चिम बंगाल के 16 संस्थानों के 276 वैज्ञानिकों के नाम : जगन्नाथ चट्टोपाध्याय

स्टैनफोर्ड की टॉप वैज्ञानिकों की सूची में पश्चिम बंगाल के 16 संस्थानों के 276 वैज्ञानिकों के नाम : जगन्नाथ चट्टोपाध्याय

बीरभूम, 23 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने राज्य के लिए एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि पर गर्व जताया. उन्होंने बताया कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में 925 बंगाली वैज्ञानिकों ने जगह बनाई है, जो बंगाल के लिए गौरव का विषय है.

मंत्री ने Friday को से बात करते हुए कहा कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की ओर से हर साल विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची जारी की जाती है. इस साल की सूची में बंगाली वैज्ञानिकों और बंगाल के केंद्रीय तथा राज्य संस्थानों से निकले शोध पत्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यह बंगाल में हो रहे उच्च स्तरीय शोध और मौलिक अनुसंधान का प्रमाण है.

उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि वैश्विक स्तर पर जारी इस सूची में कुल करीब 2.5 लाख वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है. इनमें से 6 हजार से अधिक वैज्ञानिक India से हैं और उनमें से 925 बंगाली वैज्ञानिक हैं, जो देश और दुनिया के विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं.

मंत्री ने आगे बताया कि बंगाल के 16 प्रमुख संस्थानों के 276 वैज्ञानिकों ने इस वैश्विक सूची में अपना स्थान बनाया है. इन वैज्ञानिकों को उनके शोध पत्रों और करियर साइटेशन के आधार पर इस सूची के लिए चुना गया है. औसतन देखें तो बंगाल के प्रत्येक संस्थान से 16 से 17 वैज्ञानिक इस सूची में शामिल हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.

जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने कहा, “यह बंगाल के मौलिक अनुसंधान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है. जिन वैज्ञानिकों का नाम इस सूची में आया है, हम उन सभी को बधाई और अभिनंदन देते हैं.”

उन्होंने कहा कि बंगाल की उच्च शिक्षा को और आगे ले जाने में इन वैज्ञानिकों का योगदान और भी महत्वपूर्ण होगा. आने वाले समय में बंगाल के संस्थानों से और अधिक शोध होंगे और हमारे वैज्ञानिक अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय पेटेंट हासिल करेंगे.

–

पीआईएम/एबीएम

Share