Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली से देश में अराजकता पैदा करने की साजिश: श्रीराज नायर

एसआईआर के खिलाफ इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली से देश में अराजकता पैदा करने की साजिश: श्रीराज नायर

Mumbai , 24 अक्टूबर . इंडिया ब्लॉक की ओर से एसआईआर के खिलाफ एक नवंबर को होने वाली मेगा रैली को लेकर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने जोरदार हमला बोला है. उन्होंने इस रैली को देश में अराजकता पैदा करनी की साजिश करार दिया.

Mumbai में से बातचीत में श्रीराज नायर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कई वर्षों से एक के बाद एक चुनाव हार रही है. India के अंदर गिने-चुने राज्यों में ही उनकी Governmentें बची हैं. 2014, 2019 और 2024 लगातार तीन Lok Sabha चुनावों में उसे बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है. यदि कोई गड्ढे में गिर जाता है तो वह दोबारा उस रास्ते से जाते वक्त अपना रास्ता बदल लेता है, लेकिन इतनी चुनावी हार के बावजूद कांग्रेस आत्ममंथन नहीं कर रही है. वह आज भी मुस्लिम तुष्टीकरण और देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त है और इसी वजह से वह लगातार चुनाव हार रही है. हाल ही में केरल में चुनाव हुए. वहां के गृह मंत्री ने साफ कहा कि एसआईआर के कारण ही कांग्रेस की जीत हुई है. यदि एसआईआर में गलती हुई है तो केरल Government को इस्तीफा देना चाहिए. जब वह चुनाव जीतते हैं तो एसआईआर ठीक है और जब हारते हैं तो उसी पर ठीकरा फोड़ते हैं. इन्होंने 1 नवंबर को प्रदर्शन का जो निर्णय लिया है, यह देश में अराजकता पैदा करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं.

उन्होंने बंगाल में तीन ईसाई परिवारों के साथ मारपीट और जबरन हिंदू रीति-रिवाज निभाने के लिए मजबूर करने के आरोपों पर कहा कि पश्चिम बंगाल में एक बड़े तबके को बहलाकर, फुसलाकर, दवा-शिक्षा इत्यादि के प्रलोभन से कई हिंदुओं को बड़ी संख्या में धर्मांतरित किया गया. यह धर्मांतरण मदर टेरेसा के कालखंड में भी बहुत बड़ी मात्रा में हुआ है. अब यह जो बहाना बना रहे हैं कि तीन परिवारों को वहां पर दुर्गा पूजा में जबरन ले जाने या पूजा करने पर विवश किया गया, यह सब केवल मनगढ़ंत बातें हैं. हिंदू समाज आज तक कभी धर्मांतरण में नहीं लगा और न ही हिंदू समाज किसी का धर्मांतरण करवाता है. तो यह सब मनगढ़ंत बातें हैं. आज के परिप्रेक्ष्य में हमने देखा है कि बहुत बड़ी संख्या में, जिनके पूर्वजों का धर्मांतरण हुआ था, वे आज पुनः अपने मातृधर्म यानी हिंदू धर्म को स्वीकार कर रहे हैं. तो यह सब मनगढ़ंत बातें हैं, इसका कोई सरोकार नहीं है और न ही इसका कोई संज्ञान लेगा. हिंदू किसी का धर्मांतरण नहीं कराता है.

उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के कश्मीर पर दिए बयान पर कहा कि इमरान मसूद इससे पहले भी कई बार अपनी टिप्पणियों को लेकर कटघरे में आ चुके हैं. आज वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया के परिसर में गए, जहां दीवारों पर देशविरोधी के नारे लिखे गए. भारतीय कानून के तहत सजा काट रहे शरजील इमाम को रिहा करने की मांग वाले नारे लिखे गए. ऐसे में वह कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से India विरोधी ताकतों का समर्थन कर रहे हैं. कश्मीर India का अभिन्न हिस्सा है. अगर कश्मीर पर बात करनी है तो केवल Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर बात होनी चाहिए और उसका पूर्ण रूप से India में विलय होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि जामिया में देशविरोधी नारे लगना दुखद है. कांग्रेस हमेशा से India के विभाजन की बात करने वाली ताकतों के साथ खड़ी रही है.

–

डीकेएम/डीकेपी

Share