महाराष्ट्र: मुंबई में मेयर कार्यालय और कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Mumbai , 23 अक्टूबर . Mumbai की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय और राजधानी के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद Mumbai Police और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
Mumbai Police ने Friday को बताया कि मेयर कार्यालय को एक ईमेल मिला है, जिसमें कार्यालय के अलावा 3-4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. यह तीसरी बार है, जब मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.
धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया. Mumbai Police की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया. Police ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया. Mumbai Police ने Police ने मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत सब जगहों की जांच की, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.
फिलहाल, Police मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
इससे पहले, Friday को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं, जिसके बाद दिल्ली Police और दमकल विभाग ने तलाशी अभियान शुरू किया. अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या आपत्तिजनक सबूत नहीं मिला है.
दिल्ली Police के अनुसार, धमकियां पाने वाले स्कूलों में रोहिणी का वेंकटेश्वर पब्लिक स्कूल और मयूर विहार का सालवन पब्लिक स्कूल शामिल हैं. दमकल विभाग को इन दोनों स्कूलों के संबंध में क्रमशः सुबह 9.37 बजे और 9.57 बजे कॉल मिलीं. Police ने बताया कि मयूर विहार स्थित सलवान पब्लिक स्कूल को मिली धमकी में 30 अक्टूबर को बम हमले की बात कही गई थी.
अलर्ट मिलने के बाद, Police और दमकल विभाग की टीमें स्कूलों में पहुंचीं और सुरक्षा जांच शुरू की. एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई. हालांकि, शुरुआती तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली.
–
डीसीएच/


