Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

यूपी: ‘पूरा एक दे जाना, नेतागिरी मत करना’, दफ्तर में रौब झाड़ते बीडीओ पर एफआईआर

यूपी: ‘पूरा एक दे जाना, नेतागिरी मत करना’, दफ्तर में रौब झाड़ते बीडीओ पर First Information Report

Lucknow, 24 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) अपने कार्यालय में बैठकर रौब झाड़ते हुए दिखाई दिए. इस घटना का एक वीडियो अब social media पर वायरल हो रहा है. हालांकि, मामले को लेकर बीडीओ के खिलाफ First Information Report दर्ज कर ली गई है.

दरअसल, कासगंज जिले के पटियाली ब्लॉक से Governmentी सिस्टम को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां तैनात खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार का एक वीडियो social media पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने ही कार्यालय में बैठकर खुलेआम धमकाते और अवैध वसूली की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं.

वायरल वीडियो में बीडीओ की दबंगई साफ तौर पर दिख रही है. वह कुर्सी पर बैठे-बैठे अधीनस्थ कर्मचारी को हड़काते हुए नजर आ रहे हैं, जहां वह कहते हैं, “पूरा एक दे जाना, नोट कर लेना, नेतागिरी मत करना.” इतना ही नहीं, वीडियो में बीडीओ पद की गरिमा को ताक पर रखकर अभद्र और गालियां देते हुए कर्मचारी को सीधे जेल भिजवाने की धमकी भी दे रहे हैं.

Governmentी दफ्तर को अपनी निजी जागीर समझने का यह वीडियो सामने आते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) सुभाष चंद्र ने इसे पदीय दायित्वों के विपरीत और भ्रष्टाचार का स्पष्ट प्रमाण माना. डीडीओ की तहरीर पर पटियाली कोतवाली Police ने बीडीओ संजीव कुमार के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

First Information Report के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार को सौंपी गई है. अब देखना होगा कि वायरल वीडियो और First Information Report के बाद बीडीओ पर क्या एक्शन होता है. फिलहाल पटियाली से लेकर कासगंज तक यही वीडियो चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है.

–

डीके/डीकेपी

Share