नवी मुंबई में युवक पर फायरिंग कर हत्या की कोशिश, पुणे से 3 आरोपी गिरफ्तार

पुणे, 24 अक्टूबर . नवी Mumbai में एक युवक पर गोली चलाकर उसकी जान लेने की कोशिश की गई. इस मामले के सिलसिले में Police ने पुणे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
दरअसल, नवी Mumbai के तलोचा में आर्थिक लेनदेन के विवाद में एक व्यक्ति पर पिस्तौल से फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में तीन आरोपियों को पुणे से गिरफ्तार किया गया है. आंबेगांव Police की जांच टीम ने दत्तनगर इलाके में जाल बिछाकर तीनों को पकड़ा.
Police के अनुसार, यह घटना Friday की रात करीब 1.17 बजे तळोजा फेज-2 में शिवाजी चौक के पास मारवा बिल्डिंग के नीचे हुई. आर्थिक लेनदेन को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और उस पर पिस्तौल से गोली चलाई. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोपियों पर उसे जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप है.
इस मामले में तलोचा Police स्टेशन में Saturday को भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और Maharashtra Police अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं, मामले की जांच के दौरान आंबेगांव Police स्टेशन के Policeकर्मी धनाजी धोत्रे और सचिन गाडे को सूचना मिली कि इस मामले में वांछित आरोपी पुणे के दत्तनगर इलाके में मौजूद हैं. इसके बाद जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर जाल बिछाया और तीनों को हिरासत में ले लिया.
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रुद्र दादासाहेब बारवकर (19), अनिकेत प्रताप नरवडे (19) और सौरभ गोरख चौधरी (24) के रूप में हुई है. बारवकर और चौधरी पुणे के कात्रज स्थित संतोषनगर के निवासी हैं, जबकि अनिकेत प्रताप नरवडे पुणे जिले के शिरूर तालुका के खंडाले गांव का रहने वाला है.
तीनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए नवी Mumbai Police के हवाले कर दिया गया है. वहीं, मामले से संबंधित आगे की विधिवत कार्रवाई और जांच जारी है.
–
डीके/वीसी


