Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

दिलजीत दोसांझ के शो को अनुमति नहीं मिलने पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश रही ‘आप’: दिल्ली भाजपा

दिलजीत दोसांझ के शो को अनुमति नहीं मिलने पर तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश रही ‘आप’: दिल्ली भाजपा

दिलजीत दोसांझ के शो को अनुमति नहीं मिलने पर तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश रही ‘आप’: दिल्ली भाजपा

New Delhi, 22 अक्टूबर . दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने Thursday को गायक दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दिल्ली शो को अनुमति नहीं दिए जाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना की. उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली Police द्वारा अनुमति न दिए जाने को लेकर आप छोटी राजनीति कर रही है.

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आप नेताओं का यह आरोप पूरी तरह गलत और हास्यास्पद है कि किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के कारण दबाव में आकर दिल्ली Police ने दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी.

उन्होंने कहा कि दिलजीत दोसांझ एक लोकप्रिय गायक हैं और वर्ष 2014 से 2024 के बीच उन्होंने कई विश्वविद्यालयों और इंदिरा गांधी स्टेडियम में कार्यक्रम किए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के आंदोलन के बाद भी दिलजीत ने 26-27 अक्टूबर, 2024 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक बड़ा शो किया था.

मल्होत्रा ने कहा कि इस समय सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश में त्योहारों का मौसम चल रहा है. ऐसे में दिलजीत के कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के आने की संभावना है, जो पहले से दबाव में काम कर रही सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है.

उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Police ने संभवतः शो को अनुमति नहीं दी है.

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में आप समेत कई विपक्षी दलों ने विरोध-प्रदर्शन किए हैं और Police पर दबाव बनाया है. साथ ही विपक्ष ने 1 नवंबर को दिल्ली में एक रैली आयोजित करने की भी घोषणा की है.

इस बीच, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने Thursday को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन में आप पार्षदों द्वारा किए गए हंगामे की आलोचना की.

उन्होंने कहा कि एमसीडी सदन को आज की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने वाले पार्षदों को दो महीने के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित करने का प्रस्ताव पारित करना चाहिए.

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आज आप पार्षदों को प्रति तिमाही 25 लाख रुपए का विकास निधि अपर्याप्त लग रहा है, जबकि वर्ष 2023-24 और 2024-25 में जब आप की Government थी, तब उसने पूरे साल के लिए भी 25 लाख रुपए उपलब्ध नहीं कराए थे.

उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय आप Government स्थायी समिति और वार्ड समितियों का गठन करने में विफल रही थी, जिसके कारण विकास कार्य प्रभावित हुए थे.

–

एएमटी/डीकेपी

Share