दिपके और सीजेपी को अमेरिका से मिल रहा फंड, देश की व्यवस्था खंडित करना डोनर्स का मकसद: गायिका मिलबेन का आरोप

New Delhi, 14 अक्टूबर . अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और इसके संस्थापक अभिजीत दिपके से भारतीय युवाओं को आगाह रहने की अपील की है. उनका आरोप है कि Prime Minister Narendra Modi से खौफजदा कुछ अमेरिकी डोनर्स से इस आंदोलन को फंडिंग मिल रही है और इसी आधार पर ये लोग देश में प्रदर्शन कर रहे हैं. गायिका ने सीजेपी की मंशा को कठघरे में खड़ते हुए दावा किया है कि इनका मकसद देश की व्यवस्था को खंडित करने का है.
Wednesday को, मिलबेन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर युवा देशभक्तों को अड्रेस करते हुए कहा, “अभिजीत दिपके और कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिकी डोनर्स से फंडिंग मिल रही है. ये ऐसे लोग हैं जो Prime Minister Narendra Modi और उनके नेतृत्व को अपने लिए खतरा मानते हैं.”
उन्होंने आगे लिखा, डरो मत. आपके Prime Minister, जिन्होंने 25 साल तक India की सेवा की है – 12 साल Prime Minister के तौर पर और लगातार तीन बार चुने गए – वे विघटनकारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं.
अमेरिकी गायिका ने इन विघटनकारी सोच वालों का पैटर्न समझाने का प्रयास किया है. बोलीं, “इन चुनिंदा डोनर्स का दुनिया भर में एक ही पैटर्न है. जो कंजर्वेटिव ग्लोबल लीडर्स को निशाना बनाते हैं, उस देश से अमेरिका में पढ़े-लिखे व्यक्ति को ढूंढते हैं, उन्हें कट्टरपंथी बनाते हैं, फिर वापस देश भेजते हैं और तबाही मचाने के लिए फंड देते हैं. इनमें से कोई भी सफल नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने देश के विकास और शासन पर असर जरूर डाला है.”
अपनी बात पर विराम लगाते हुए उन्होंने आगे कहा कि यह चुप रहने का समय नहीं है. India के सभी युवा देशभक्तों से अपील है कि वे आगे आएं और इस संगठन की विनाशकारी सोच के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करें.
कॉकरोच जनता पार्टी इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने चुनावी प्रक्रिया और एसआईआर में कथित अनियमितताओं के आरोप में ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगा है. 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी ने प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन अनुमति न मिलने की वजह से Police कार्रवाई के चलते ऐसा हो नहीं पाया था.
–
केआर/


