Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह बेटे जयवर्धन को आगे बढ़ाने के लिए चला रहे कांग्रेस के अंदर ‘हिडन एजेंडा’: भाजपा विधायक सबनानी

दिग्विजय सिंह बेटे जयवर्धन को आगे बढ़ाने के लिए चला रहे कांग्रेस के अंदर ‘हिडन एजेंडा’: भाजपा विधायक सबनानी

Bhopal , 11 नवंबर . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की Madhya Pradesh इकाई के विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा है कि दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस के अंदर ‘हिंडन एजेंडा’ चला रहे हैं. भाजपा विधायक ने कांग्रेस की 26 नवंबर की रैली को लेकर भी कटाक्ष किया.

आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के चेहरे को लेकर भाजपा विधायक ने कहा, “कांग्रेस में जीतू पटवारी और उमंग सिंघार भले ही जिम्मेदारी संभाल रहे हों, लेकिन दिग्विजय सिंह का असली ‘हिडन एजेंडा’ जयवर्धन सिंह को आगे बढ़ाना है. यह देखने का विषय है कि वे उन्हें कब सामने लाते हैं.”

विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि दिग्विजय सिंह प्रदेश की राजनीति में अलग चाल चलते हैं और समय आने पर वे अपना आखिरी मोहरा पेश करेंगे. इसलिए आखिरी का मोहरा कोई और होगा. हालांकि, विपक्ष के नेता के रूप में कोई भी हो, भाजपा को इसकी चिंता नहीं है.

उन्होंने कहा कि विपक्ष का चेहरा कोई भी हो, भाजपा Government ‘अंगद के पैर’ की तरह मजबूती से जन कल्याण के काम कर रही है. राज्य में पार्टी संगठन लगातार काम कर रहा है. आने वाले समय में भी Madhya Pradesh में भारतीय जनता पार्टी की Government बनेगी.

26 नवंबर की रैली के लिए कांग्रेस की राज्य इकाई की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा, “26 तारीख को होने वाली कांग्रेस की रैली को खुद उनके जिलाध्यक्ष और जिम्मेदार कार्यकर्ता ही गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कांग्रेस में उत्साह भरने की कोशिशें उस गुब्बारे जैसी हैं जिसमें हवा भरी जा रही है, लेकिन नीचे से लीकेज (पंचर) है.”

भाजपा विधायक ने कहा कि राहुल गांधी जिन मुद्दों पर लड़ रहे हैं, वे पूरी तरह से तथ्यहीन और तर्कहीन हैं. राहुल गांधी केवल प्रोपेगेंडा कर रहे हैं और उनके पीछे ‘दिमागी Naxalite’ काम कर रहे हैं. कांग्रेस की इस रैली को न तो जनता का समर्थन मिलेगा और न ही खुद उनके कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे.

–

डीसीएच/

Share