दिग्विजय को चुनाव नजदीक आते ही ‘सनातन स्वाभिमान’ याद आया: राकेश सिंह

Bhopal , 6 अक्टूबर . Madhya Pradesh के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव नजदीक हैं और पूर्व Chief Minister को अचानक ‘सनातन स्वाभिमान’ याद आया है. दरअसल, पूर्व Chief Minister दिग्विजय सिंह महाकाल से अयोध्या तक की सनातन स्वाभिमान यात्रा धर्म पर निकलने वाले हैं.

पूर्व Chief Minister सिंह की यात्रा को लेकर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि दिग्विजय कह रहे हैं कि वे ‘सनातन धर्म की रक्षा’ के लिए यात्रा करने जा रहे हैं. हम पूछना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में जब अयोध्या का मुद्दा सबसे संवेदनशील था, तब क्या दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए कोई कदम उठाया था? अब चुनाव नजदीक हैं, और अचानक ‘सनातन स्वाभिमान’ याद आ गया? आपकी यह पदयात्रा किसी धर्म की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि सत्ता पाने के लिए है.

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जनता बहुत बुद्धिमान है. वो ये देखती है कि किसने क्या किया. मोदी Government में राम मंदिर बन गया, रामलला विराजमान हैं, यह सबसे बड़ा सत्य है.

वहीं, दिग्विजय सिंह ने अपनी यात्रा को लेकर कहा कि सनातन स्वाभिमान यात्रा-धर्म के नाम पर अधर्म के विरुद्ध जनजागरण है. उन्होंने बताया कि मैं आगामी 20 अक्टूबर को महाकाल से यह प्रार्थना करके अयोध्या के लिए प्रस्थान करूंगा कि वे मुझे वह शक्ति दें जिससे देश में धर्म के नाम पर मची लूट और आस्था के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकें. मैं ओरछा में रामराजा और अयोध्या में रामलला से प्रार्थना करूंगा कि वे लोगों की आस्था की रक्षा करें और इस महाचोरी में शामिल लोगों को दण्डित करें, जिससे दान देने वाले श्रद्धालुओं के आहत हृदय पर मरहम लग सके.

उन्होंने आगे कहा कि मेरी यह यात्रा पूरी तरह गैर Political यात्रा है. इसमें हर वर्ग, पंथ और विचारधारा के लोग सादर आमंत्रित हैं, जो आस्था और धार्मिक मूल्यों की रक्षा करना चाहते हैं तथा इस यात्रा के ध्येय वाक्य ‘‘यतो धर्मस्ततो जयः’’ में विश्वास करते हैं. बताया गया है कि दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. यह यात्रा अराजनैतिक जरूर बताई जा रही है, मगर इसमें बड़ी संख्या में राजनैतिक लोग भी शामिल होंगे.

–

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment