Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

तेलंगाना: भाजपा ने पीएम मोदी के खिलाफ रेवंत रेड्डी के बयान की निंदा की

तेलंगाना: भाजपा ने पीएम मोदी के खिलाफ रेवंत रेड्डी के बयान की निंदा की

हैदराबाद, 10 नवंबर . भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के लिए तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि राजनीति में किसी भी नेता की आलोचना की जा सकती है. लेकिन इसमें एक शालीनता और मर्यादा होनी चाहिए.

एन. रामचंद्र राव ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “राजनीति में किसी भी नेता की आलोचना की जा सकती है. लेकिन इसमें एक शालीनता और मर्यादा होनी चाहिए. लोकतंत्र में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. दुर्भाग्य से, रेवंत रेड्डी ने Prime Minister मोदी के खिलाफ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करते हुए तीखी टिप्पणी की है. हम ऐसे असंसदीय शब्दों की निंदा करते हैं.”

Chief Minister रेवंत रेड्डी को सलाह देते हुए उन्होंने कहा, “वे हमारे Prime Minister हैं और Prime Minister के पद का सम्मान किया जाना चाहिए. नीतियों, विचारधारा या अन्य किसी भी आधार पर आलोचना की जा सकती है, लेकिन असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. असंसदीय भाषा का इस्तेमाल अक्सर तब किया जाता है जब कोई व्यक्ति हताश या निराश होता है. रेवंत रेड्डी के चेहरे पर मुझे यही हताशा दिख रही है.”

उन्होंने कहा, “मोदी जी की पिछली यात्रा और इस बार अमित शाह जी की यात्रा के दौरान भाजपा को जो जनसमर्थन मिला, उससे वे (रेवंत रेड्डी) हताश हैं. इसी वजह से वे अपना आपा खो रहे हैं और असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं.”

इससे पहले, Chief Minister रेवंत रेड्डी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि Prime Minister Narendra Modi और बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ‘प्रजा बलम’ सुनामी में बह जाएंगे. Chief Minister ने कहा कि संक्रांति के त्योहार के बाद शुरू होने वाला ‘प्रजा बलम’ कार्यक्रम एक सुनामी लाएगा.

उधर, भाजपा प्रवक्ता समता ने सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. समता ने कहा, “सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी को अयोध्या के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. उनका तर्क है कि धार्मिक मामलों को केवल Political बहस का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए.” उन्होंने कहा कि राम मंदिर केवल एक सामान्य मंदिर नहीं है, बल्कि यह देश के बहुसंख्यक समुदाय की आस्था, भावना और आकांक्षाओं का प्रतीक है.

संवैधानिक अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता की बात करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने भारतीय संविधान का हवाला दिया. उन्होंने कहा, “हर नागरिक को बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, साथ ही उन्हें अपनी आस्था का पालन करने और सम्मान के साथ उसे मानने का अधिकार है.”

कांग्रेस के इतिहास और आपातकाल की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी के इतिहास पर नजर डालनी चाहिए. वे विशेष रूप से ‘आपातकाल’ (इमरजेंसी) का जिक्र करती हैं, जो कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था और जिसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय माना जाता है.”

–

डीसीएच/

Share