Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं के बीच काटा जन्मदिन का केक, बोले- बेरोजगारी, महंगाई और अपराध मुक्त बिहार हमारा सपना

तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं के बीच काटा जन्मदिन का केक, बोले बेरोजगारी, महंगाई और अपराध मुक्त बिहार हमारा सपना

तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं के बीच काटा जन्मदिन का केक, बोले- बेरोजगारी, महंगाई और अपराध मुक्त बिहार हमारा सपना

Patna, 9 नवंबर . बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन Monday को उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सुबह से ही उनके आवास और पार्टी कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. तेजस्वी यादव खुद Patna स्थित प्रदेश राजद कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया.

इस दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं. जन्मदिन के मौके पर राजद प्रदेश कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. परिसर में बधाई संदेशों वाले पोस्टर लगाए गए थे. प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहले से ही कार्यालय में मौजूद थे.

तेजस्वी यादव के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला. नेताओं और समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने सभी लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि लगातार लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. वह सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं. उनका सपना है कि बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो और यहां के लोग तरक्की करें. उन्होंने कहा कि बिहार से बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और भ्रष्टाचार खत्म हो तथा राज्य अपराध मुक्त बने.

उन्होंने मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि बिहार लगातार कर्ज पर चल रहा है. ब्याज का बोझ बढ़ता जा रहा है, जबकि लोगों की आय कम और खर्च अधिक हो गया है. इससे आम लोग परेशान हैं. राघोपुर और बिदुपुर पुल के उद्घाटन को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इन पुलों के निर्माण की प्रक्रिया उनके कार्यकाल में शुरू हुई थी. वर्ष 2015 में महागठबंधन Government बनने के बाद तत्कालीन Chief Minister नीतीश कुमार और उस समय पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे तेजस्वी यादव ने दीघा में इन परियोजनाओं का शिलान्यास कराया था.

उन्होंने कहा कि काम उनकी Government के समय हुआ और अब उद्घाटन कोई और कर रहा है, इससे फर्क नहीं पड़ता. उन्हें खुशी है कि उनकी Government के कार्यकाल में शुरू हुआ काम पूरा हुआ.

Prime Minister की ओर से नए-नए शब्दों के इस्तेमाल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई खत्म करना ज्यादा जरूरी है. उन्होंने चीन के साथ सीमा विवाद, रुपये की कमजोरी और बिहार में कारखाने नहीं लगने का मुद्दा भी उठाया.

तेजस्वी यादव ने बिहार की डबल इंजन Government पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य का खजाना खाली है और विकास के काम नहीं हो रहे हैं. उनके मुताबिक, राज्य में रोज गोलीबारी, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं, जबकि शिक्षा, चिकित्सा, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो रही है.

उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने, धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने तथा किसान-मजदूरों की खुशहाली पर जोर दिया. साथ ही कहा कि परीक्षाएं निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हों तथा पेपर लीक की घटनाएं नहीं हों.

–

एमएनपी/एएसएच

Share