Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

तिरुवनंतपुरम के विकास के लिए अहमदाबाद मॉडल अपनाएगा नगर निगम, ‘ट्विन सिटी’ पहल को मंजूरी

तिरुवनंतपुरम के विकास के लिए Ahmedabad मॉडल अपनाएगा नगर निगम, ‘ट्विन सिटी’ पहल को मंजूरी

तिरुवनंतपुरम, 12 नवंबर . भाजपा के नेतृत्व वाले तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने केरल की राजधानी के विकास का रोडमैप तैयार करने के लिए Gujarat के Ahmedabad की मदद लेने का फैसला किया है. इसके जरिए वे शहरी प्रशासन के Gujarat मॉडल को यहां लागू करना चाहते हैं.

तिरुवनंतपुरम और Ahmedabad के बीच यह प्रस्तावित साझेदारी ‘ट्विन सिटी’ (जुड़वां शहरों) के रूप में काम करेगी. यह कदम तब उठाया गया है जब भाजपा ने नगर निगम में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ के लगभग 45 साल पुराने शासन को खत्म कर पहली बार सत्ता संभाली है. पिछले साल दिसंबर में वीवी राजेश यहां के मेयर बने थे.

इस पहल का उद्देश्य शहरी प्रशासन, कचरा प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट), बुनियादी ढांचे के विकास और संसाधनों को जुटाने के मामले में Ahmedabad के अनुभवों का लाभ उठाना है. राज्य Government ने इस सहयोग ढांचे को मंजूरी दे दी है और अब नगर निगम इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए परिषद से अनुमति मांग रहा है.

ये दोनों निकाय कचरा प्रबंधन, सड़क विकास, तकनीक के आदान-प्रदान और बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए फंड जुटाने में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे. संसाधन जुटाने के लिए म्युनिसिपल बॉन्ड (नगर निगम बॉन्ड) की संभावना तलाशना इस पहल के अहम पहलुओं में से एक है.

Ahmedabad ने बड़े शहरी विकास कार्यों के लिए फंड जुटाने में इसी वित्तीय मॉडल का इस्तेमाल किया है. शुरुआत में राजधानी के पांच प्रमुख जल निकायों पार्वती पुथनार, करमना नदी, अमायिझानचन थोडु, किल्लियार और अक्कुलम झील की सफाई और कायाकल्प पर ध्यान दिया जाएगा.

नगर निगम, वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रसंस्करण (वेस्ट प्रोसेसिंग) के मामले में भी Ahmedabad के अनुभवों का उपयोग करना चाहता है. इसमें ट्रीटमेंट प्लांट लगाना और कचरे से ऊर्जा बनाने वाली सुविधाएं (वेस्ट-टू-एनर्जी फैसिलिटी) स्थापित करना शामिल है.

इस सहयोग में ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क बुनियादी ढांचा, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक कार्यप्रणालियां भी शामिल होंगी. दोनों शहरों के अधिकारी तकनीकी विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करेंगे और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

यह साझेदारी मेयर राजेश की Ahmedabad यात्रा के बाद हुई है. वहां उन्होंने Ahmedabad की शहरी विकास पहलों का अध्ययन किया था, जिनमें साबरमती रिवरफ्रंट, कचरा प्रबंधन सुविधाएं और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शामिल हैं.

मेयर राजेश के नेतृत्व में आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने Ahmedabad के मेयर हितेश बारोट और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत भी की.

इस दौरान दोनों शहरों के बीच एक ‘ट्विन सिटी’ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए. भाजपा के लिए यह पहल तिरुवनंतपुरम में अपने विकास मॉडल को प्रदर्शित करने का एक अवसर भी है, जहां उसने शहरी प्रशासन में अपनी पहली बड़ी सफलता हासिल की है.

Ahmedabad के अनुभव को तिरुवनंतपुरम में कितनी सफलतापूर्वक लागू किया जा सकेगा, यह फंडिंग, क्रियान्वयन और सभी हितधारकों के सहयोग पर निर्भर करेगा.

–

एएसएच/वीसी

Share