ताशकंद में प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ करेंगे अहम वार्ता

ताशकंद, 30 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi का Sunday को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में औपचारिक स्वागत किया गया. उज्बेकिस्तान के President शौकत मिर्जियोयेव ने Prime Minister मोदी का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया.

दिन में Prime Minister मोदी और President मिर्जियोयेव के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी. इस दौरान दोनों नेता विकसित India 2047 और उज्बेकिस्तान-2030 के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे.

रवाना होने से पहले जारी अपने बयान में Prime Minister मोदी ने कहा, “हाल के वर्षों में India और उज्बेकिस्तान की रणनीतिक साझेदारी में काफी प्रगति हुई है. मैं President मिर्जियोयेव के साथ अपनी बातचीत को लेकर उत्साहित हूं. हम व्यापार और निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा, ऊर्जा और विकसित India तथा यांगी उज्बेकिस्तान के साझा विजन को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे.”

इससे पहले Sunday को Prime Minister मोदी ने उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान एक विशेष योग सत्र भी देखा, जिसमें उज्बेकिस्तान के 52 योग साधकों ने हिस्सा लिया.

Prime Minister मोदी ने इस योग सत्र की झलकियां अपने सोशल मीड‍िया अकाउंट ‘एक्‍स’ पर साझा कीं. वीडियो में उन्होंने कहा, “नमस्ते. आप सभी ने आज बहुत शानदार योग प्रदर्शन किया है. यहां हर उम्र के लोग मौजूद हैं. उज्बेकिस्तान को योग से जोड़ने के लिए मैं अपने मित्र President का आभार व्यक्त करता हूं. आप सभी को बहुत-बहुत बधाई.”

वीडियो साझा करते हुए Prime Minister मोदी ने लिखा, “उज्बेकिस्तान योग पसंद करता है!”

इस योग सत्र ने Prime Minister मोदी की यात्रा में एक खास सांस्कृतिक रंग जोड़ा और यह भी दिखाया कि उज्बेकिस्तान में योग की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.

सत्र में शामिल लोगों में योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान के छह सदस्य भी थे, जिन्होंने जून 2026 में Ahmedabad में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैम्पियनशिप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था.

Prime Minister मोदी Saturday को दो दिवसीय यात्रा पर उज्बेकिस्तान पहुंचे थे. ताशकंद हवाई अड्डे पर मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उन्होंने President मिर्जियोयेव का धन्यवाद भी किया.

ताशकंद पहुंचने के बाद Prime Minister मोदी ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “President शौकत मिर्जियोयेव ने ताशकंद में मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया. उनके इस विशेष सम्मान के लिए मैं उनका आभारी हूं. यह मेरी उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा है, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और लगातार बढ़ती गति को दर्शाती है.”

उज्बेकिस्तान में भारतीय समुदाय ने भी Prime Minister मोदी का भव्य स्वागत किया. लोगों ने ‘मोदी मोदी’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘India माता की जय’ के नारे लगाए.

भारतीय समुदाय की कुछ महिलाओं ने Prime Minister मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें राखी भी बांधी. इस दौरान Prime Minister मोदी ने कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया.

एवाई/एएस

Leave a Comment