‘धुरंधर’ में ‘घायल-घातक’ के रेफरेंस पर बोले राजकुमार संतोषी, ‘एक मेकर के तौर पर मिला काफी संतोष’

Mumbai , 30 अगस्त . फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी की फिल्मों और उनके दमदार डायलॉग्स का असर आज भी दर्शकों के बीच देखने को मिलता है. ‘घायल’, ‘घातक’ और ‘दामिनी’ जैसी फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है, और इन फिल्मों के कई डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं. ऐसे में जब रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ में उनकी चर्चित फिल्मों ‘घायल’ और ‘घातक’ का रेफरेंस देखने को मिला, तो यह राजकुमार संतोषी के लिए भी खास पल था.

फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार कहते हुए सुनाई देता है, ‘घायल हूं, इसीलिए घातक हूं.’ से खास बातचीत में राजकुमार संतोषी ने बताया है कि अपनी फिल्मों के इस रेफरेंस को देखकर उन्हें कैसा महसूस हुआ.

से बात करते हुए राजकुमार संतोषी ने कहा, “एक फिल्ममेकर के लिए इससे बड़ी खुशी की बात नहीं हो सकती कि सालों बाद भी लोग उनके काम को याद रखें. मेरी फिल्मों के डायलॉग आज भी लोगों को याद हैं. यह इस बात का सबूत है कि मैंने अपने करियर में अच्छा काम किया है. यह देख एक फिल्ममेकर के रूप में मुझे काफी संतोष मिला.”

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के किरदार का डायलॉग ‘घायल हूं, इसीलिए घातक हूं’ को लेकर उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह सिर्फ एक डायलॉग का इस्तेमाल नहीं था, बल्कि मेरी फिल्मों की विरासत को आगे की पीढ़ी तक पहुंचाने वाला एक सम्मान भी था. मैं फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और पूरी टीम को इसकी सफलता के लिए बधाई देता हूं. आदित्य धर एक अच्छे फिल्ममेकर हैं और मैं चाहता हूं कि वह भविष्य में भी इसी तरह अच्छी फिल्में बनाते रहें.”

के सवाल पर संतोषी ने कहा, ”हां, फिल्म में डायलॉग इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मुझे तुरंत मिल गई थी. मुझे इस बात की खुशी थी कि डायलॉग को फिल्म में सही तरीके से इस्तेमाल किया गया है.”

राजकुमार संतोषी का सिनेमा में योगदान काफी खास रहा है. ‘घायल’ में सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी ने दर्शकों को एक ऐसी फिल्म दी, जिसने एक्शन और इमोशन दोनों को मजबूत तरीके से पेश किया. इसके बाद ‘दामिनी’ में उन्होंने सामाजिक मुद्दे को बेहद असरदार तरीके से पर्दे पर उतारा.

पीके/ डीएससी

Leave a Comment