Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट, राहुल गांधी ने राहत कार्यों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की अपील

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट, राहुल गांधी ने राहत कार्यों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की अपील

New Delhi, 22 अक्टूबर . भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और लक्षद्वीप के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. भरी बारिश के अलर्ट को लेकर Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चिंता जताई है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मदद करने की अपील की है.

मौसम विभाग के अनुसार, कोमोरिन क्षेत्र तथा उससे सटे दक्षिण तमिलनाडु और केरल के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से आगामी दिनों में कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 22 से 26 अक्टूबर, केरल में 22 से 25 अक्टूबर और लक्षद्वीप में 22 से 24 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है.

इस बीच, Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु में हो रही भारी बारिश को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि उनकी संवेदनाएं बारिश से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं.

राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत कार्यों में मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम करें और बुजुर्गों एवं सबसे अधिक प्रभावित लोगों की विशेष रूप से सहायता करें.

उन्होंने लिखा, “तमिलनाडु में भारी बारिश से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. मैं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे प्रभावित परिवारों तक पहुंचें और राहत कार्यों में सहायता करें. स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करें और बुजुर्गों तथा सबसे कमजोर लोगों पर विशेष ध्यान दें.”

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे तमिलनाडु के भाइयों और बहनों, हम आपके साथ खड़े हैं. कृपया सुरक्षित रहें.”

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु में 26 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. साथ ही Friday को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य हिस्से में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की परिस्थितियां अनुकूल हैं, जो आगे चलकर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है.

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि संभावित चक्रवात का तमिलनाडु पर सीधा प्रभाव पड़ने की संभावना फिलहाल नहीं है. इसके विकास और दिशा को लेकर आगे की जानकारी बाद में जारी की जाएगी.

पूर्वोत्तर मानसून के सक्रिय होने के साथ राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. Wednesday सुबह तक के 24 घंटों में तीन जिलों में बहुत भारी और 13 जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई. चेन्नई के एमजीआर नगर में सबसे अधिक 15.4 सेंटीमीटर बारिश हुई.

मौसम विभाग के अनुसार, Thursday को तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, कन्याकुमारी, तेनकासी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थेनी, डिंडीगुल और मदुरै सहित दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में तेज बारिश हो सकती है.

इसके अलावा, कोयंबटूर, नीलगिरी, शिवगंगा, पुडुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुरई में भी भारी बारिश की संभावना है. कई जगहों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. Friday को कन्याकुमारी, कोयंबटूर और नीलगिरी में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं इरोड, सेलम, नमक्कल, करूर, तिरुचिरापल्ली और थेनी सहित कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है.

राज्य के लिए जारी व्यापक चेतावनी में कहा गया है कि 26 अक्टूबर तक तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है.

–

एएमटी/डीकेपी

Share