तकनीकी खराबी के कारण भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान जयपुर डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित

New Delhi, 13 सितंबर . एयर इंडिया की Bhopal से दिल्ली जा रही उड़ान एआई1886 को Sunday को तकनीकी कारणों से एहतियातन jaipur की ओर मोड़ दिया गया.

हालांकि, विमान ने jaipur में सुरक्षित लैंडिंग की और एयर इंडिया के सुरक्षा मानकों के अनुसार, इसकी जांच की जा रही है.

एयर इंडिया के अनुसार, उड़ान के दौरान एक तकनीकी समस्या का पता चलने पर पायलटों ने मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को निकटतम उपयुक्त हवाईअड्डे jaipur की ओर डायवर्ट किया. एयरलाइन ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका है और अब उसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है.

कंपनी ने बयान में कहा, “13 सितंबर को Bhopal से दिल्ली संचालित उड़ान AI1886 को निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप एक तकनीकी समस्या के कारण jaipur डायवर्ट किया गया. विमान सुरक्षित रूप से उतरा और उसकी जांच की जा रही है.”

एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों को जल्द से जल्द दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है. कंपनी की ग्राउंड टीम jaipur में यात्रियों को आवश्यक सहायता और सहयोग उपलब्ध करा रही है. एयरलाइन ने इस अप्रत्याशित स्थिति से हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है.

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब भारतीय विमानन क्षेत्र में उड़ान सुरक्षा को लेकर निगरानी और जांच बढ़ी हुई है. हाल के महीनों में विभिन्न एयरलाइंस की कुछ उड़ानों में तकनीकी कारणों से डायवर्जन और एयर टर्नबैक जैसी घटनाएं सामने आई हैं.

गौरतलब है कि Saturday को एयर इंडिया ने यह भी जानकारी दी थी कि उसके एक पायलट का दिल्ली में ठहराव (लेओवर) के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया. Mumbai के रहने वाले पायलट को Friday शाम दिल्ली के एक होटल में बेहोशी की हालत में पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वह Saturday सुबह एक उड़ान संचालित करने वाले थे.

इससे पहले अगस्त में कोच्चि से अबू धाबी जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को भी विमान में तकनीकी समस्या का संकेत मिलने के बाद सुरक्षा मानकों के तहत वापस लौटाया गया था.

फिलहाल, एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि Bhopal -दिल्ली उड़ान के सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं.

डीबीपी

Leave a Comment