
New Delhi, 13 सितंबर . दिल्ली के नंद नगरी इलाके में हुए एक सनसनीखेज हत्या मामले को Police ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझाते हुए वारदात में शामिल पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. Police ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है.
Police के अनुसार, 12 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात करीब 1:43 बजे थाना नंद नगरी को सुंदर नगरी में दो भाइयों के बीच झगड़े की सूचना मिली. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल को परिजन जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे. अस्पताल पहुंचने पर घायल की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद अली निवासी सुंदर नगरी, दिल्ली के रूप में हुई. मोहम्मद अली को चाकू लगने से गंभीर चोटें आई थीं और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
जांच के दौरान मोहम्मद अली की पत्नी ने बताया कि वह मकान की पहली मंजिल पर रहती थी, जबकि मोहम्मद अली के ताऊ नसीरुद्दीन अपने दो बेटों के साथ उसी मकान की भूतल मंजिल पर रहते थे. महिला के अनुसार घटना वाली रात करीब 1 बजे मोहम्मद अली फ्रिज से पानी की बोतल लेने के लिए नीचे गया था. आरोप है कि जावेद ने गेट नहीं खोला, जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि नसीरुद्दीन ने मोहम्मद अली को पकड़ लिया, जबकि जावेद ने उस पर कई बार चाकू से हमला किया. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए.
मामले में थाना नंद नगरी में First Information Report दर्ज कर जांच शुरू की गई. Police और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए.
इंस्पेक्टर आनंद यादव, एसएचओ थाना नंद नगरी के नेतृत्व में तथा एसीपी नंद नगरी गौरव कुमार त्रिपाठी, आईपीएस के पर्यवेक्षण में गठित विशेष टीम ने विभिन्न स्रोतों से सुराग एकत्र किए. लगातार प्रयासों और तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर Police ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पिता-पुत्र को दबोच लिया.
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया. जांच में सामने आया कि मुर्गा मार्केट स्थित एक कपड़े की दुकान को लेकर नसीरुद्दीन और मृतक के पिता जुमा दीन के बीच लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा था. Police ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया.
आरोपियों की पहचान 71 वर्षीय नसीरुद्दीन और उसके 26 वर्षीय बेटे जावेद के रूप में हुई है. Police के अनुसार, दोनों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. फिलहाल Police मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की विवेचना जारी है.
–
एएमटी/वीसी