डेनमार्क की पीएम ने प्लास्टिक सर्जन को दिया करारा जवाब, कहा- मेरी नाक पर नहीं, जरूरी मुद्दों पर बात करें

कोपेनहेगन, 25 अगस्त . डेनमार्क की Prime Minister मेटे फ्रेडरिक्सन का इंस्टाग्राम पोस्ट अचानक चर्चा के केंद्र में आ गया है. उनकी शक्ल-सूरत को लेकर एक अनचाही सलाह दी गई थी. एक प्लास्टिक सर्जन ने इंस्टाग्राम पर उन्हें उनकी नाक पर मौजूद एक निशान को ठीक कराने का मशवरा दिया था. Prime Minister ने जवाब में साफ कहा कि वह अपने शरीर और रूप-रंग से खुश हैं और उन्हें किसी पुरुष प्लास्टिक सर्जन की राय की जरूरत नहीं है.

48 वर्षीय फ्रेडरिक्सन ने Monday को इंस्टाग्राम पर सर्जन के संदेश का स्क्रीनशॉट साझा किया, लेकिन उसकी पहचान उजागर नहीं की. सर्जन ने उन्हें उनकी नाक पर मौजूद “छोटे से निशान” को ठीक कराने की पेशकश की थी.

Prime Minister ने बताया कि पिछले कई वर्षों में उन्हें अपनी शक्ल-सूरत को लेकर लगातार टिप्पणियां और सलाह मिलती रही हैं. उन्होंने कहा कि कभी उनके दांतों को लेकर टिप्पणी की जाती है, कभी बालों को लेकर और कभी नाक पर मौजूद निशान को लेकर. उन्हें बोटॉक्स कराने की सलाह भी दी गई है.

फ्रेडरिक्सन ने कहा, ” वह दूसरों के रूप-रंग को लेकर अपनी राय नहीं देतीं और उनसे भी ऐसी ही अपेक्षा रखती हैं. मैं करीब 50 वर्ष की उम्र की एक महिला के रूप में अपने शरीर को लेकर पूरी तरह सहज हूं.”

उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि वे उनसे संपर्क करना चाहते हैं तो जरूर करें, लेकिन बातचीत किसी अधिक महत्वपूर्ण मुद्दे पर होनी चाहिए, “उनकी नाक पर नहीं.”

Prime Minister ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं को अक्सर उनके काम और नीतियों के बजाय उनके रूप-रंग के आधार पर परखा जाता है. उन्होंने ऐसी टिप्पणियों से परेशान होने वाले लोगों के प्रति भी समर्थन जताया और कहा कि हर व्यक्ति के शरीर में कुछ न कुछ “परफेक्ट इम्परफेक्शन” होते हैं.

फ्रेडरिक्सन 2019 से डेनमार्क की Prime Minister हैं और देश की दूसरी महिला Prime Minister हैं. वह यूक्रेन के समर्थन और ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के रुख के खिलाफ अपने कड़े Political रुख के लिए भी चर्चा में रही हैं.

केआर/

Leave a Comment