प्रधानमंत्री मोदी ने पायलट स्मित मच्छार के परिवार से की बात, दिया मदद का भरोसा

New Delhi, 1 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने फ्लाईDubai प्लेन की घटना के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार के परिजनों से बातचीत की है. India Government से जुड़े सूत्रों ने बताया कि Prime Minister मोदी ने इस बातचीत में लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए पायलट स्मित मच्छार की प्रशंसा की.

India Government के सूत्रों के अनुसार, Prime Minister Narendra Modi ने पायलट स्मित मच्छार की पत्नी और उनके माता-पिता से बात की है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ‘भारतीय मिशन’ हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं.

बता दें कि मूल रूप से Gujaratी स्मित मच्छार पर Dubai से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में को-पायलट ने उड़ान के दौरान हमला किया था. चाकू से हुए हमले में घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने यात्रियों और क्रू के साथ-साथ विमान को सुरक्षित रखा. विमान में अधिकतर इजरायली नागरिक थे, जिन्होंने को-पायलट को पकड़ा और बाद में तबूक एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतारा गया.

इजराइली Prime Minister के अनुसार, घटना के दौरान पायलट मच्छार को चाकू मारा गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. हालांकि, उन्होंने जवाबी कार्रवाई की, हमलावर का मुकाबला किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू सदस्यों को हमलावर पर काबू पाने में मदद की.

पायलट स्मित मच्छार अभी उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें जरूरी मेडिकल इलाज दिया जा रहा है. रियाद में भारतीय दूतावास ने कहा था कि वे पायलट की सेहत के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार कर रहे हैं और उनके परिवार के संपर्क में हैं.

घटना के बाद Prime Minister ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए पायलट स्मित मच्छार को ‘हीरो’ बताया. उन्होंने कहा कि स्मित मच्छार की वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं. भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दूसरों के जीवन की रक्षा करने के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प का परिचय दिया. उनकी वीरता ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की.”

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, “India को कैप्टन माछर पर गर्व है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने, नई ऊर्जा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

–

डीसीएच/

Leave a Comment