Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

‘डकैत’ के क्लाइमैक्स में सनी देओल 95 किलो के सत्यजीत पुरी को उठाकर भागे थे, एक्टर ने सुनाया किस्सा

‘डकैत’ के क्लाइमैक्स में सनी देओल 95 किलो के सत्यजीत पुरी को उठाकर भागे थे, एक्टर ने सुनाया किस्सा

Mumbai , 31 अगस्त . Actor सनी देओल की फिल्म ‘डकैत’ ने उनके ‘एंग्री यंग मैन’ की छवि को और मजबूत किया था. Actor सत्यजीत पुरी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग से पहले Actor एक बड़ी इंजरी से लौटे थे.

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि इंजरी से लौटने के कुछ वक्त बाद वह सत्यजीत पुरी को अपनी पीठ पर रख भागे थे.

Actor सत्यजीत पुरी ने फिल्म से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए बताया, “फिल्म डकैत में क्लाइमैक्स शॉट में मैं गोली खाकर मर जाता हूं. उस दौरान सनी देओल को मेरी लाश को अपने कंधे पर लेकर भागना होता है, क्योंकि फिल्म में मेरे किरदार ने उनसे वादा किया था कि मैं एक सच्चा मुसलमान हूं और मेरी लाश को Police के हाथ लगने मत देना, सनी देओल मेरी लाश को गोरी-बारी के बीच उठाकर बीहड़ में भागते हैं.”

सत्यजीत पुरी ने कहा, “शुरुआत में तो सनी देओल डमी को कंधे पर लेकर भागे थे, लेकिन फिर उन्होंने खुद निर्देशक को कहा था कि डमी को लेकर भागने पर मुझे फीलिंग नहीं आ रही है. मैं सत्यजीत पुरी को लेकर भागूंगा. उस वक्त मेरा वजन 95 किलो था. मैंने सनी देओल से कहा कि देखो ये बहुत मुश्किल होगा तुम मुझे लेकर भागोगे कैसे, तो उसने मुझसे कहा कि देखो मुझे भागना ही होगा, क्योंकि मेरा किरदार तुम्हारी लाश को छोड़ेगा नहीं. हम दोनों को मिल जुलकर काम करना पड़ेगा.”

Actor सत्यजीत पुरी ने बताया कि ये शॉट सनी देओल ने इंजरी से आने के बाद किया था. उन्होंने कहा, “उस वक्त सनी देओल इंजर्ड थे और कुछ समय पहले ही वे इंजरी से निकलकर आए थे. डर ये था कि इंजरी हावी न हो जाए, लेकिन सनी मुझे लेकर भागा और वो शॉट अच्छा हुआ. अगर आप लोग फिल्म डकैत देखेंगे तो पता चलेगा कि वो मुझे लेकर भाग रहे हैं.”

–

एनएस/वीसी

Share