
Patna, 25 अगस्त . बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 की एकल परीक्षा कराने समेत अन्य मांगों को लेकर Tuesday को Patna में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया. गांधी मैदान से शुरू हुआ छात्रों का मार्च डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गया. प्रदर्शनकारियों ने Police की ओर से लगाए गए सुरक्षा घेरे और बैरिकेडिंग को पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद Police ने भीड़ को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया गया और कई छात्रों को हिरासत में लिया गया.
गांधी मैदान और डाकबंगला चौराहे के आसपास प्रदर्शन को देखते हुए Police ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. बड़ी संख्या में Police बल की तैनाती के साथ कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी. हालांकि, प्रदर्शनकारी इन बाधाओं को पार करते हुए डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए. स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए Police ने पानी की बौछार शुरू कर दी. वाटर कैनन के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र मौके पर डटे रहे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे.
प्रदर्शन के दौरान कई छात्र तिरंगा लेकर सड़क पर नारे लगाते और डांस करते नजर आए. छात्रों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और Government तथा बिहार लोक सेवा आयोग को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा भी डाकबंगला चौराहे पहुंचे. अधिकारियों ने Police बल से स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए.
प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन भीड़ के पीछे नहीं हटने पर Police ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि छात्र अपना अधिकार मांग रहे हैं, किसी से भीख नहीं मांग रहे. उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में देरी और कथित पेपर लीक की घटनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीएसएससी का नोटिफिकेशन वर्षों पहले जारी होने के बावजूद परीक्षा नहीं हो सकी है.
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान Governmentी मशीनरी समय पर काम करती है, लेकिन छात्रों की परीक्षाओं के मामले में लगातार देरी और अव्यवस्था देखने को मिलती है. उन्होंने वाटर कैनन और बैरिकेडिंग पर भी सवाल उठाए. छात्र शांतिपूर्ण तरीके से मार्च कर रहे हैं और उनकी कोशिश है कि उनका प्रतिनिधिमंडल Government तक अपनी बात पहुंचा सके. उन्होंने कहा कि बड़े से बड़ा बैरिकेड भी छात्रों के हौसले को नहीं रोक सकता. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनके आंदोलन को रोकने के लिए Police ने वाटर कैनन और बल प्रयोग का सहारा लिया.
छात्रों ने कहा कि वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग टीआरई-4 की एकल परीक्षा कराने से जुड़ी है. इसके अलावा छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी, परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं. छात्रों ने Chief Minister सम्राट चौधरी से उनकी मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की अपील की.
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि Government ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. Tuesday को Patna की सड़कों पर हुए इस प्रदर्शन के कारण कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ और Police-प्रशासन को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
–
एमएनपी/पीएम