टाइगर श्रॉफ हमले पर पप्पू यादव का सरकार पर तंज, बोले-‘हस्तियों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल’

Patna, 19 अक्टूबर . Actor टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने Mumbai Police, केंद्र Government और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में माफिया का प्रभाव बढ़ रहा है और लगातार हो रही घटनाएं Government की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. पप्पू यादव ने इस दौरान बाबा सिद्दीकी और Actor सलमान खान से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया.
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने समाचार एजेंसी से कहा कि देश में कानून और संविधान से ऊपर कोई नहीं है लेकिन अगर कोई व्यक्ति कानून को चुनौती देता है और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तो यह व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने आरोप लगाया कि माफिया के बढ़ते प्रभाव के कारण आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं.
सांसद ने कहा, “लॉरेंस ग्रुप ने कहा है कि उसने हमला करवाया है. यह देश के Prime Minister और Government के लिए चुनौती है. बार-बार कभी बाबा सिद्दीकी, कभी सलमान खान और कभी टाइगर श्रॉफ के साथ ऐसी घटनाएं होना गृह मंत्री अमित शाह के लिए भी चेतावनी है. Government नाम की कोई चीज नहीं है. ऐसा लग रहा है कि आज इस देश को माफिया चला रहा है.”
उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति कानून के लिए चुनौती बन जाता है और उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तो इससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठता है. पप्पू यादव ने केंद्र Government से ऐसी घटनाओं पर गंभीरता से ध्यान देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत पर जोर दिया.
पप्पू यादव ने Bollywood से जुड़ी हस्तियों को मिल रही कथित धमकियों का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि देश में प्रभावशाली लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बनी हुई हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं.
इस दौरान सांसद ने Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने Prime Minister मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को लेकर वोट चोरी के आरोप लगाए थे. पप्पू यादव ने राहुल गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि आम लोगों के वोट काटकर उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित किया गया है.
–
एसएके/पीएम


