टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से बॉलीवुड में आक्रोश, रवि किशन बोले- दोषियों को मिले कठोर सजा

Mumbai , 19 अक्टूबर . Actor टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद Bollywood एकजुट नजर आ रहा है. सभी लोग टाइगर और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं, साथ ही आरोपियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं.
Actor रवि दुबे ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान दोषियों को पकड़ने की मांग की. उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद है. जिन्होंने यह किया है, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए. इससे हम सभी को कुछ राहत मिलेगी.”
उन्होंने आगे कहा, “अभी तक मेरी टाइगर से बात नहीं हुई है, लेकिन मैं उनसे जल्द ही बात करूंगा. टाइगर अभी ठीक हैं, उनके ड्राइवर को चोट लगी है. उम्मीद करते हैं कि वे भी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए.”
BJP MP और लोकप्रिय Actor रवि किशन ने मीडिया के साथ बातचीत में मामले पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, “यह बहुत दुखद और चिंता का विषय है. मुझे Maharashtra Government और Police पर पूरा भरोसा है कि वे इस मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. टाइगर बहुत ही मासूम इंसान है. माता रानी ने उनकी रक्षा की.”
Actor मुकेश ऋषि ने के साथ बातचीत में इस घटना को निंदनीय बताया. उन्होंने कहा, “यह घटना बहुत शर्मिंदा करने वाली है. मैं जैकी दादा की बहुत इज्जत करता हूं, वे बेहतरीन इंसान हैं और हर किसी के भले के बारे में सोचते रहते हैं. उनके बेटे पर फायरिंग होना बहुत निंदनीय है, वो भी ऐसे समय में जब वह फुटबॉल खेलकर घर लौट रहा था.”
Actor का मानना है कि टाइगर श्रॉफ पर ऊपर वाले का हाथ है, जिससे वह बच गए और उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी. हालांकि, उन्होंने ड्राइवर के प्रति संवेदना भी व्यक्त की. उन्होंने कहा, “समझ में नहीं आता है कि आखिरकार हमलावरों को चाहिए क्या. वे लोग समझते नहीं हैं कि जब इस तरह की घटनाएं होती हैं तो लोग दूसरे देशों में बसने के लिए चले जाते हैं. यह हमारे लिए कोई अच्छी बात नहीं है.”
उन्होंने आगे कहा, “ऐसे मामलों को तो हमारी Government ही संभाल सकती है, क्योंकि ये सब हमारे हाथ की बात नहीं है, आखिरकार हम कर ही क्या सकते हैं. मुझे बेहद खुशी हुई कि हमारे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे टाइगर से मिलने गए थे, जिससे पता चलता है कि वे इस मामले को लेकर कितने गंभीर हैं.”
–
एनएस/एबीएम


