टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में चिंता, सेलेब्स ने कहा- कड़ी सुरक्षा जरूरी

Mumbai , 20 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना पर कई हस्तियों ने गहरी चिंता जताई है और कहा कि अगर दिन-ब-दिन ऐसा ही होता रहा, तो एक्टर्स के लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा.
रितुपर्णा सेनगुप्ता ने दुर्गा पूजा के दौरान के साथ बातचीत में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग को चिंताजनक बताया. उन्होंने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं, उम्मीद करती हूं कि टाइगर अब सुरक्षित रहें. सेलिब्रिटी होने के साथ-साथ हमें बहुत सी बातों से अलर्ट रहने की भी जरूरत है. हम लोगों को अपने काम के साथ-साथ कड़ी सिक्योरिटी की भी जरूरत है, क्योंकि सभी लोगों की हमारे ऊपर नजर रहती है. इसलिए मैं चाहती हूं कि हम लोग थोड़ा अलर्ट रहकर सिक्योरिटी का ध्यान दें.”
उन्होंने आगे कहा कि हमारी Government को इस तरह के हादसों पर एक्शन लेना चाहिए. Actress ने पुराने मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि ये बहुत संवेदनशील मुद्दे हैं, क्योंकि ये हम सभी की जान का सवाल है.
Actor राहुल रॉय ने कलाकारों की सुरक्षा पर ध्यान देने पर जोर दिया. राहुल रॉय ने कहा, “Police को टाइगर श्रॉफ और पुराने सारे मामलों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कड़ी कर देनी चाहिए. ऐसा नहीं है कि हमारी Police या बॉडीगार्ड काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन इस तरह के हादसे दोबारा न हो इसलिए सिक्योरिटी को थोड़ा टाइट कर देना चाहिए.”
Actor राकेश बेदी का कहना है कि अगर इस तरह के हादसे होते रहेंगे, तो एक्टर्स का काम करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने कहा, “टाइगर के साथ जो कुछ भी हुआ, ऐसा नहीं होना चाहिए था. अगर इस तरह की वारदातें होती रहेंगी, तो कोई कैसे काम कर सकेगा. हम एक्टर्स के लिए सिक्योरिटी बहुत जरूरी है, क्योंकि आप लोग देखिए कि टाइगर श्रॉफ को ऐसे खुलेआम आकर फायर कर दिया. टाइगर के पिता जैकी बहुत अच्छे नेक दिल इंसान है और उनके बेटे के साथ अगर ऐसे होगा, तो कितना गलत है.”
–
एनएस/एएस


