Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ नहीं, पहले किसी और सेलिब्रिटी को मारने की थी प्लानिंग, पूछताछ में खुलासा

टाइगर श्रॉफ नहीं, पहले किसी और सेलिब्रिटी को मारने की थी प्लानिंग, पूछताछ में खुलासा

Mumbai , 20 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में आरोपियों की शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच के मुताबिक आरोपियों का पहला टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि Bollywood का कोई दूसरा सेलिब्रिटी था. बताया जा रहा है कि जब आरोपी अपने पहले से तय टारगेट तक आसानी से नहीं पहुंच सके तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया.

शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए social media का सहारा लिया था. उनके और उनके फैंस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद रील्स और पोस्ट के जरिए आरोपियों को उनकी मूवमेंट और Police सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मिली थी, हालांकि पहले किस सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की योजना थी, उसकी पहचान फिलहाल सामने नहीं आई है.

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों का मकसद सिर्फ Actor पर हमला करना नहीं, बल्कि Bollywood में दहशत फैलाना था. Police इस बात की जांच कर रही है कि हमले की साजिश कैसे रची गई, आरोपियों को जानकारी किस तरह मिली और इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं.

दरअसल, टाइगर श्रॉफ से जुड़ा यह मामला Mumbai के जुहू इलाके का है. Police के मुताबिक Sunday शाम फुटबॉल मैच खेलने के बाद टाइगर अपनी कार से जा रहे थे, तभी उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई.

Police ने इस मामले में रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को Rajasthan के कोटा से गिरफ्तार किया था. तीनों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं. Police को घटनास्थल से पांच खाली कारतूस और दो कारतूस भी मिले थे. आरोपी रेहान की बंदूक जाम होने के बाद दो कारतूस गिर गए थे. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया था कि घटना के दौरान फूल सिंह पांच राउंड फायर किए थे. शुरुआत में फूल सिंह को नाबालिग बताया गया था, लेकिन Mumbai Police ने बाद में स्पष्ट किया कि वह वयस्क है.

–

पीके/वीसी

Share