Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

तिलक-नीतीश ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

तिलक नीतीश ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

तिलक-नीतीश ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीनी जीत, India ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

क्राइस्टचर्च, 24 अक्टूबर . India ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 4 विकेट से हराया. हेगले ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 181 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 19.5 ओवर में हासिल किया.

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने सधी हुई शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 40 रन जोड़े. संजू सैमसन संघर्ष करते नजर आए और वह 17 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक 21 गेंदों में 27 रन बनाने के बाद मिचेल सैंटनर का शिकार बने. ईशान किशन की जगह पर प्लेइंग इलेवन में शामि किए गए वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए.

कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी खामोश रहा और वह 11 गेंदें खेलने के बाद 7 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. अक्षर पटेल भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और वह 11 रन बनाकर आउट हुए. नमन धीर ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए और वह 17 गेंदों में 31 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे. हालांकि, अंत के ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 69 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई. तिलक ने 26 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी 13 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए.

इससे पहले, न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 180 रन लगाए. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टिम सीफर्ट 7 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, डेरिल मिचेल 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. फिन एलन 14 गेंदों में 16 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. हालांकि, इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 76 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी निभाई.

जैकब्स 46 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, फिलिप्स ने महज 43 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की आतिशी पारी खेली. India की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट निकाला. इस जीत के साथ ही India ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर लिया है.

–

एसएम/डीकेपी

Share