पेरिस में चमके यूपी के खाद्य उत्पाद, 15 देशों के खरीदारों से संपर्क, माल्ट इकाई लगाने पर चर्चा

Lucknow, 24 अक्टूबर . फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य प्रदर्शनी ‘सियाल पेरिस 2026’ में उत्तर प्रदेश के खाद्य उत्पादों को वैश्विक बाजार में पहुंचाने और विदेशी निवेश आकर्षित करने की संभावनाएं सामने आई हैं. प्रदेश की दो कंपनियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया, जबकि बरेली की ग्रोवर फूड्स ने 15 नए देशों के संभावित खरीदारों से संपर्क स्थापित करने का दावा किया है.
इसके अलावा, फ्रांस की कंपनी सॉफ्ले माल्ट के प्रतिनिधियों के साथ उत्तर प्रदेश में माल्ट प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई. प्रदर्शनी के दौरान पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल का दौरा किया. उन्होंने प्रदेश में तैयार खाद्य उत्पादों का अवलोकन किया और विभिन्न उत्पादों का स्वाद भी चखा. उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता और संभावनाओं में रुचि दिखाई. साथ ही, विभाग की योजनाओं की सराहना करते हुए महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्वरोजगार तथा आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया.
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशन में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत प्रदेश के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने उत्पादों के प्रदर्शन का अवसर मिला है. मौर्य ने कहा कि डबल इंजन Government का लक्ष्य किसानों की उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उद्यमियों के लिए कारोबार के अवसर बढ़ाना और युवाओं को रोजगार से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश की भागीदारी से निवेश और निर्यात की संभावनाएं बढ़ेंगी तथा उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी.
खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीना ने बताया कि उपChief Minister के निर्देशन में किसानों की उपज का मूल्य संवर्धन करने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है.
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के विशेष सचिव राजकमल यादव के नेतृत्व में प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहा है. राजकमल यादव ने बताया कि इसमें बरेली की ग्रोवर फूड्स और बुलंदशहर की सनशाइन वेजिटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. ग्रोवर फूड्स के आलू से बने प्रसंस्कृत उत्पादों को यूरोपीय खरीदारों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. कंपनी के मुताबिक, फ्रांस और जर्मनी की कंपनियों के साथ व्यावसायिक चर्चाएं आगे बढ़ रही हैं और संभावित खरीदारों ने उत्पादों के नमूने भी लिए हैं. कंपनी ने 15 नए देशों के खरीदारों से संपर्क स्थापित होने की जानकारी दी है.
वहीं, सनशाइन वेजिटेबल्स ने आधुनिक तकनीक से प्रसंस्कृत सब्जियों और फ्रोजन खाद्य उत्पादों के क्षेत्र में प्रदेश की क्षमताओं को प्रदर्शित किया. प्रदर्शनी के दौरान फ्रांस की कंपनी सॉफ्ले माल्ट के प्रतिनिधियों के साथ उत्तर प्रदेश में माल्ट प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई. स्टार्च उत्पादन से जुड़ी कंपनियों के साथ भी निवेश और तकनीकी सहयोग के अवसर तलाशे गए. हालांकि, इन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय संबंधित कंपनियों की आगे की प्रक्रिया पर निर्भर करेगा.
प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, आधुनिकीकरण और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए Prime Minister सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) और उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 लागू हैं. इनके माध्यम से छोटे, मध्यम और बड़े उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के साथ स्वयं सहायता समूहों, महिलाओं और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है.
–
विकेटी/डीकेपी


