वाप्कोस लिमिटेड भर्ती 2026: प्रोजेक्ट मैनेजर सहित 29 पदों पर आवेदन जारी, 7 नवंबर तक मौका

New Delhi, 24 अक्टूबर . India Government के जल शक्ति मंत्रालय के अधीन, जल एवं विद्युत परामर्श सेवाएं (वाप्कोस) लिमिटेड ने प्रोजेक्ट अवधि के आधार पर विभिन्न 29 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है.
वाप्कोस लिमिटेड की ओर से जारी 29 रिक्तियों में भारतीय परियोजनाएं के 11 और विदेशी परियोजनाएं (अफ्रीका क्षेत्र) के 18 पद शामिल हैं. भारतीय परियोजनाएं के 11 पदों में ट्रांसमिशन विशेषज्ञ का 1, सिविल विशेषज्ञ (ट्रांसमिशन और सबस्टेशन) का 1, प्रोक्योरमेंट और कॉन्ट्रैक्ट विशेषज्ञ का 1, वरिष्ठ पर्यावरण सुरक्षा विशेषज्ञ का 1, वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा विशेषज्ञ का 1, व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारी का 1, पर्यावरण जांच अधिकारी के 3, प्रोजेक्ट अकाउंटेंट का 1 और ऑफिस असिस्टेंट का 1 पद शामिल है.
विदेशी परियोजनाएं (अफ्रीका क्षेत्र) के 18 पदों में प्रोजेक्ट मैनेजर का 1, डिस्ट्रीब्यूशन सबस्टेशन इंजीनियर का 1, डिस्ट्रीब्यूशन लाइन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) का 1, रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियर (बीईएसएस विशेषज्ञ) का 1, सोलर पावर प्लांट विशेषज्ञ का 1, सिविल इंजीनियर (सोलर पावर प्लांट) का 1, ट्रांसमिशन विशेषज्ञ का 1, प्रोजेक्ट मैनेजर का 1, सामाजिक और लैंगिक विशेषज्ञ का 1, डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर का 1, जनरल साइट सुपरवाइजर का 1, रेजिडेंट प्रोजेक्ट मैनेजर का 1, डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम सुपरविजन कोऑर्डिनेटर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) का 1, डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम सुपरविजन कोऑर्डिनेटर (सिविल इंजीनियर) का 1, स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण विशेषज्ञ का 1, सामाजिक विशेषज्ञ का 1 एवं डिस्ट्रीब्यूशन प्रोटेक्शन और कंट्रोल डिजाइन इंजीनियर के 2 पद शामिल हैं.
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर तक तय की गई है. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अपना सीवी अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं.
अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ट्रांसमिशन विशेषज्ञ के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या इसके समकक्ष डिग्री, सिविल विशेषज्ञ (ट्रांसमिशन और सबस्टेशन) के लिए सिविल इंजीनियरिंग या इसके समकक्ष विषय में बैचलर या उच्चतर डिग्री, प्रोक्योरमेंट और कॉन्ट्रैक्ट विशेषज्ञ के लिए इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या समकक्ष, वरिष्ठ पर्यावरण सुरक्षा विशेषज्ञ के लिए पर्यावरण विज्ञान/पर्यावरण प्रबंधन/पर्यावरण इंजीनियरिंग या इसी तरह के क्षेत्र में मास्टर डिग्री, वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा विशेषज्ञ के लिए सामाजिक विज्ञान/सामाजिक कार्य/सामाजिक प्रबंधन या इसी तरह के क्षेत्र में मास्टर डिग्री, व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारी के लिए ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी/इंडस्ट्रियल सेफ्टी या इसके समकक्ष डिग्री/पीजी डिप्लोमा, पर्यावरण जांच अधिकारी के लिए पर्यावरण विज्ञान या संबंधित क्षेत्र में एमएससी, प्रोजेक्ट अकाउंटेंट के लिए बीकॉम और ऑफिस असिस्टेंट के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
प्रोजेक्ट मैनेजर, डिस्ट्रीब्यूशन सबस्टेशन इंजीनियर और डिस्ट्रीब्यूशन लाइन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इसके समकक्ष में ग्रेजुएसन की डिग्री; रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियर (बीईएसएस विशेषज्ञ) और सोलर पावर प्लांट विशेषज्ञ के लिए नवीकरणीय ऊर्जा इंजीनियरिंग या समकक्ष विषय में मास्टर डिग्री; सिविल इंजीनियर (सोलर पावर प्लांट) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री या इसके समकक्ष; ट्रांसमिशन विशेषज्ञ के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या इसके समकक्ष; प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर या मास्टर डिग्री; डिस्ट्रीब्यूशन इंजीनियर और जनरल साइट सुपरवाइजर के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री; रेजिडेंट प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्रों में बीएससी डिग्री; डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम सुपरविजन कोऑर्डिनेटर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्रों में बीएससी/बीटेक डिग्री; और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम सुपरविजन कोऑर्डिनेटर (सिविल इंजीनियर) के लिए सिविल इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्रों में बीएससी/बीटेक डिग्री होनी चाहिए.
स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण विशेषज्ञ एवं सामाजिक विशेषज्ञ के लिए पर्यावरण विज्ञान/पर्यावरण इंजीनियरिंग/समाजशास्त्र/ओएचएस/विकास अध्ययन या संबंधित विषयों में ग्रेजुएशन की डिग्री, डिस्ट्रीब्यूशन प्रोटेक्शन और कंट्रोल डिजाइन इंजीनियर के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/पावर सिस्टम्स इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्रों में बीएससी/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास पद से संबंधित प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 2 से 15 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है.
आवेदकों की अधिकतम आयु 67 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी. कैंडिडेट्स ध्यान दें कि यह भर्ती पूरी तरह से अस्थायी आधार पर हैं और वाप्कोस परियोजना की आवश्यकताओं के लिए हैं. वहीं, चयनित कैंडिडेट्स को कंपनी के कामकाज की जरूरतों के अनुसार India में या विदेश में कहीं भी तैनात किया जा सकता है.
–
डीके/वीसी


